Posts

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राजेंद्र पुल पर महाब्लॉक रहेगा , 36 ट्रेनें रहेंगी रद्द

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राजेंद्र पुल पर महाब्लॉक रहेगा ,  36 ट्रेनें रहेंगी रद्द चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय चौधरी ( बरौनी ) 20 सितंबर से अक्टूबर के पहले हफ्ते के बीच अगर आपकी ट्रेन यात्रा तय है, तो स्टेशन का रुख करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना न भूलें। गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर बनकर तैयार हुए नए डबल रेल ब्रिज को मुख्य ट्रैक से जोड़ने के लिए पूर्व मध्य रेलवे 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 14 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक का असर 20 सितंबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा। इस अवधि में अलग-अलग तारीखों में 6 से लेकर अधिकतम 36 ट्रेनें तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 ट्रेनें रद्द - रहेंगी। ब्लॉक के दौरान कुल 384 ट्रेनों को डायवर्टड - (बदले) रूट से चलाया जाएगा, जबकि 56 ट्रेनें बीच रास्ते ही समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट) होंगी और 67 ट्रेनें बदले हुए स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सिमरिया, राजेंद्र पुल, हाथीदह, टाल जंक्शन और रामपुर डुमरा के बीच नए ब्रिज की दोहरी लाइन को कने...

हसनपुर के वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल का सरकार पर बड़ा हमला , 21 साल के शासन पर उठाए कई सवाल

Image
हसनपुर के वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल का सरकार पर बड़ा हमला , 21 साल के शासन पर उठाए कई सवाल चर्चित इंडिया न्यूज़ ( समस्तीपुर ) हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 21 वर्षों के शासनकाल को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सरकारी स्कूलों की खराब व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याएँ गंभीर बनी हुई हैं। बच्ची मंडल ने सवाल किया कि क्या बिहार में बिना रिश्वत सरकारी कार्यालयों में आम लोगों का काम हो रहा है? क्या अपराध, पेपर लीक और माफिया राज पर पूरी तरह रोक लग पाई है? क्या बेरोजगारी और पलायन कम हुआ है? क्या शराबबंदी सफल रही है? उन्होंने इन सभी मुद्दों पर सरकार से जवाब देने की मांग की। राजद नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विकास और रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाकर जनता को अन्य विषयों में उलझाने की कोशिश की जाती है। उनका कहना था कि अब बिहार की जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यव...

छह माह से शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज कर्मियों का मानदेय लंबित , मुख्यमंत्री से भुगतान की गुहार

Image
छह माह से शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज कर्मियों का मानदेय लंबित , मुख्यमंत्री से भुगतान की गुहार  चर्चित इंडिया न्यूज़ ( पटना ) शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज से जुड़े कर्मियों का पिछले करीब छह माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन देकर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने तथा भविष्य में नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज समाज के पिछड़े, महादलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कर्मी बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग करने के साथ शिक्षा से वंचित परिवारों को जागरूक करने का भी कार्य करते हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के अनुसार पिछले करीब छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण कई कर्मियों के परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। दैनिक घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।मुख्य...

रोसड़ा विषहरी मंदिर में महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

Image
रोसड़ा विषहरी मंदिर में महाआरती में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे-परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना  चर्चित इंडिया न्यूज़ समस्तीपुर ( रोसड़ा ) - नागपंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर रोसड़ा प्रखंड के थतिया गांव स्थित प्राचीन विषहरी मंदिर में आयोजित संध्या महाआरती में श्रद्धालुओं का - जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां भगवती की आराधना और 'जय मां भगवती' के गगनभेदी जयकारों से - पूरा थतिया गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। महाआरती के दौरान - मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और श्रद्धालुओं - ने पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मां विषहरी की पूजा-अर्चना की। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ देर रात तक संध्या महा आरती में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़। मंदिर परिसर में उमड़ी रही। महाआरती के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां विषहरी से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। नागपंचमी के अवसर को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगीझालर लाइटों और आकर्षक विद्युत सजावट से...

पति से विवाद हुआ, विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत हुई

Image
पति से विवाद हुआ, विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत हुई  चर्चित इंडिया न्यूज़ समस्तीपुर  ( कल्याणपुर ) चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के वार्ड-16 स्थित करूआ गांव में शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान करूआ निवासी पंकज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई। सूचना पर चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे। किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद ज्योति बाथरूम गई। फिर एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़कियां भी बंद कर लीं। बताया गया कि उसने मायके फोन किया। जान देने की बात कही। भाई को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद कमरे से आग की लपटें उठीं। पति ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सफल नहीं हुआ। बाद में डायल 112 की टीम और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया। तब तक ज्योति की जलकर मौत हो चुकी थी। ज्योति कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद महतो की पुत्री थी। उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी में पंकज कुमार से हुई ...

दरभंगा एक्सप्रेसवे की रफ्तार सुस्त हुई

Image
आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे की रफ्तार सुस्त : बारिश के अलावा मुआवजा भुगतान में देरी बनी बड़ी बाधा  चर्चित इंडिया न्यूज़ / दरभंगा  ( कल्याणपुर ) दक्षिण और उत्तर बिहार को तेज रफ्तार सड़क संपर्क से जोड़ने वाली करीब 7,500 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एनएच-119डी) परियोजना निर्धारित समय से पीछे चल रही है। दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य अब बढ़ाकर वर्ष 2027 कर दिया गया है। परियोजना के विभिन्न हिस्सों में निर्माण जारी है, लेकिन दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में कई कारणों से इसकी गति धीमी है। दरभंगा जिले में जहां करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबे हिस्से में अंडरपास निर्माण के अलावा अधिकांश कार्य अधूरा है, वहीं समस्तीपुर में परियोजना के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर रणवीर कुमार ने बताया कि दोनों नदियों के बीच बनने वाले - पुल संख्या-35 का निर्माण जारी है। बारिश - और बागमती तथा बूढ़ी गंडक नदियों के बढ़े - जलस्तर ने रफ्तार धीमी कर दी है। कई स्थानों पर मिट्टी भराई अधूरी है, ओवरब्रिज और पुलों के पिलर बन जाने के बाद भी आगे का निर्माण रुका हुआ है। दूसरी ओर, ...

बेगूसराय ( चेरिया बरियारपुर) पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध हथियार रखने के मामले में 7 साल की सजा

Image
बेगूसराय ( चेरिया बरियारपुर) पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध हथियार रखने के मामले में 7 साल की सजा मिली   चर्चित इंडिया न्यूज़ : बेगूसराय ( विजय  चौधरी  ) बेगूसराय जिले के चर्चित चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या-143/2018 आर्म्स एक्ट के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट बेगूसराय ने बड़ा फैसला सुनाते हुये बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध रूप से 40 कारतूस अवैध हथियार रखने के आरोप में शनिवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 90-90 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है। एमपी-एमएलए विशेष वाद संख्या-212143/18 की सुनवाई करते हुये अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ब्रजेश कुमार सिंह ने दोनों को दोषी पाया। फैसला सुनाये जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। लोक अभियोजक संतोष क...

भाजपा एमएलसी देवेश की जगह विधान परिषद में मनोनीत होंगे मंत्री दीपक प्रकाश

Image
भाजपा एमएलसी देवेश की जगह विधान परिषद में मनोनीत होंगे मंत्री दीपक प्रकाश  चर्चित इंडिया न्यूज़ ( पटना ) सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को जीवनदान मिल गया है. सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दीपक प्रकाश के बचाव में उतर आया है. शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद देवेश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह राज्य सरकार मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के लिए मनोनीत करेगी ।  शनिवार को राज्य कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी गयी है. बैठक में देवेश कुमार की खाली सीट पर दीपक प्रकाश के मनोनयन के लिए कैबिनेट मुख्यमंत्री को अधिकृत कर देगी. इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किये जाने के लिए राज्यपाल को अनुशंसा करेंगे. राज्यपाल की सहमति के बाद दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने की थी तल्ख टिप्पणी :   सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने पर तल्ख टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा कि दीपक प्रकाश राज्य विधानसभा ...

गुरु पूर्णिम : गुरु , शिष्य और भक्ति योग लेखक:- डॉo आरo केo यादव प्रार्थना समिति हसनपुर, समस्तीपुर (बिहार)

Image
    गुरु ,शिष्य और भक्ति योग        लेखक:-              डॉo आरo केo यादव          प्रार्थना समिति हसनपुर, समस्तीपुर (बिहार)             चर्चित इंडिया न्यूज़ (समस्तीपुर ) । कर्म योग, भक्ति योग, राज योग और ज्ञान योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का चार जातिय मार्ग हैं।तरिके अलग हैं परन्तु उद्देश्य एक हीं ईश्वर से मिलना है। इनमें ज्ञान योग ,सर्वोच्च किन्तु कठिनतम है।इसको बुद्धि के द्वारा तो बहुत से लोग ग्रहण कर लेते हैं लेकिन उसकी सिद्धि बहुत कम लोग कर पाते हैं। भक्ति योग अथवा पूजा ,किसी भी रूप में प्रेम मनुष्य के लिए सबसे सरल, सुखद ,स्वाभाविक और सहज मार्ग है। मानव मात्र के हृदय में व्यष्टि रुप से प्रेम मिलन की नैसर्गिक प्रेरणा है। यही वह भू-तल है जिस पर कोई भी सिद्ध सद् गुरु अपने ब्रह्म व्यक्त समष्टि प्रेम का करुणामय स्पर्श और सम्पन्न दृष्टि से शिष्यों में भक्ति का सुत्रपात कर देते हैं। ज्ञान योगी  के लिए साधना का मार्ग आंधी में भी दीप जलाए रखने जैसा ...

समस्तीपुर ज़िले में पात्र परिवारों के चूल्हे पर संकट : डीलर कहता है- आपका नाम कट गया, पता कीजिए

Image
समस्तीपुर ज़िले में पात्र परिवारों के चूल्हे पर संकट :  डीलर कहता है- आपका नाम कट गया, पता कीजिए  60 हजार से ज्यादा लोगों का राशन बंद, दो माह से खाली लौट रहे गरीब; पोर्टल भी ठप । चर्चित इंडिया न्यूज़ (समस्तीपुर )  समस्तीपुर जिले में राशन कार्ड से नाम काटे जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक करीब 60 हजार से अधिक लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा चुका है, जिसके कारण हजारों गरीब परिवार पिछले दो महीने से सरकारी अनाज से वंचित हैं। स्थिति यह है कि लोग हर महीने राशन दुकान तक पहुंचते हैं, लेकिन डीलर यह कहकर वापस लौटा देता है कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। इससे मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। राशन कार्ड रद्द होने के बाद नया कार्ड बनवाने के लिए विभाग ने br.smartpds.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की है, लेकिन सर्वर की खराबी के कारण वेबसाइट कई दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है। ऐसे में गरीब परिवार आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं और राहत मिलने की उम्मीद भी धुंधली होती जा रही है। विभाग ने ऑफलाइन आ...

बिहार में साइबर ठगी के केंद्र बने जमुई , सहित नौ जिले में हड़कंप

Image
बिहार में साइबर ठगी के केंद्र बने जमुई , सहित नौ जिले : पटना ,नालंदा नवादा , गया , शेखपुरा , लखीसराय ,मुंगेर , औरंगाबाद , रोहतास  चर्चित इंडिया न्यूज़ / राज्य ब्यूरो चीफ रिपोर्ट : विजय कुमार चौधरी  *जिलों में दर्ज नहीं हुए हैं। 63 सौ से अधिक हुई पीड़ितों की संख्या ।  *जिले में रोज औसतन चार से पांच ठगी के मामले दर्ज हो रहे । *दर्ज मामलों में केवल 500 मामलों का ही हो सका है खुलासा।  चर्चित इंडिया न्यूज़ / बिहार अपडेट्स : बिहार में सबसे अधिक साइबर ठगी के मामले पटना जिले में सामाने आ रहे हैं। इसके अलावा राज्य हॉटस्पॉट बन बन चुके हैं । पटना जिले में अब तक 6,300 से अधिक लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो चुके हैं जिल में करीब 100 करोड रुपए से अधिक की ठगी हो चुकी है । पटना साइबर थाने में दर्द 6,300 मामलों में अब तक केवल 500 मामलों का ही खुलासा हो सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पटना तेज से साइबर अपराधियों का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। जिले में प्रतिदिन औसतन 4 से 5 साल बाद ठगी के मामले दर्ज हो रहे हैं । इन 10 जिलों में बढ़ी साइबर ठगी की घटनाएं: प...

पूसा विश्व विद्यालय परिसर में महिला वैज्ञानिक के घर से 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी

Image
समस्तीपुर : पूसा विश्व विद्यालय परिसर में महिला वैज्ञानिक के घर से 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी  छानबीन: चोरों ने मुख्य गेट समेत आधा दर्जन ताले तोड़े , केस दर्ज । चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर : ( पूसा ) डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा परिषद में रविवार रात चोरो ने एक महिला वैज्ञानिक के सरकारी आवास को निशाना बनाया। चोर करीब 25 लाख रुपए के सोना चांदी हीरे के आभूषण ले गए। सूचना पर पूसा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। पीड़ित महिला वैज्ञानिक बेसिक साइंस विभाग की डांं निधि है।  वह परिसर के ओल्ड थी। इसी दौरान रविवार रात चोरों ने सूने क्वार्टर में वारदात की। चोरों ने मुख्य गेट समेत घर के करीब आधा दर्जन ताले तोड़े। अंदर घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ा। अलमारी में रखे सोने, चांदी ,हीरे के कीमती आभूषण समेटे। फिर फरार हो गए। सोमवार सुबह डॉं.निधि लौटीं।टूटे ताले दिखें । कमरों में सामान बिखरा मिला। इसके बाद उनके पति शेखर कुमार ने पूसा थाना पुलिस को सूचना दी। सी-1/34 सरकारी क्वार्टर में रहती है। डॉ. निधि शुक्रवार को पटना में अपने पति...

पटना से लौट रहे तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत

Image
प्रशिक्षण ले पटना से लौट रहे तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत  "ट्रक के पीछे कार घुस गई , भीषण कार और ट्रक की टक्कर में तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत " * बिहार पुलिस मुख्यालय महकमे में शोक की लहर डूबी । चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( बेगुसराय )  क्या उमंग होगा वो सभी का , कितने सपने मन में संजोवे होंगे। लेकिन कुछ क्षण में खत्म हो जाता है। वैसा ही उक वाक्या है जी हां बता दें कि बिहार पुलिस महकमे के लिए बीती रात बेहद दुखद साबित हुई। पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों और एक चालक ज्योतिष कुमार की बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई , जहां उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार (साजन पासवान),अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र (ज्ञानेंद्र अमर), बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क...

हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना

Image
हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना  चर्चित इंडिया न्यूज़ /  विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून-व्यवस्था तथा बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राम प्रमोद यादव ने किया। राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने कहा कि जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है।  युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की । साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए सरकार को ...

कुशेश्वरस्थान : चिंगड़ी सिमराहा पंचायत की जन समस्याओं को लेकर पंचायती राज मंत्री तक पहुंची आवाज

Image
चिंगड़ी सिमराहा पंचायत की जन समस्याओं को लेकर पंचायती राज मंत्री तक पहुंची आवाज चर्चित इंडिया न्यूज़ /( दरभंगा ) दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चिंगड़ी सिमराहा की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए पंचायत की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकास मॉडल से चिंगड़ी सिमराहा पंचायत आज भी कोसों दूर है। पंचायत में कुल 8 पोखर होने के बावजूद किसी भी पोखर का व्यवस्थित सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। न तो सीढ़ी निर्माण कराया गया और न ही अमृत सरोवर योजना का लाभ पंचायत को मिल सका। वॉकिंग ट्रैक, बाग-बगीचा जैसी सुविधाएं भी पंचायत में नहीं बनाई गई हैं। त्रिभुवन कुमार ने आरोप लगाया कि पंचायत में अब तक शवदाह गृह, खेल मैदान, पुस्तकालय, महिलाओं के लिए सिलाई-कटाई एवं बुनाई केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण नहीं कराया गया। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर सेंटर की व्यवस्था भी नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि पंचायत...

बिथान : किसान संगोष्ठी में मक्के P3532 पर चर्चा ,फसल कटाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

Image
किसान संगोष्ठी में मक्के P3532 पर चर्चा ,फसल कटाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) बिथान प्रखंड के बराही र्गाँव में हुआ फसल कटाई दिवस का आयोजन, पायोनियर बीज के विशेषज्ञो ने की चर्चा P3532 की बम्पर पैदावार से किसान खुशहाल । बिथान प्रखंड के बराही गांव में कोर्टेवा एग्रीसाइनस (पायोनियर मक्का बीज कम्पनी) के द्वारा फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पायोनियर हाइब्रिड मक्का P3532 तथा अन्य कम्पनी मक्का 10M ×4.5 मीटर काट कर दिखाया गया।जिसमे पायोनियर हाइब्रिड P3532 मक्का अन्य कम्पनी के मक्का से 6 क्विंटल पर एकर से विजय रहा। मौके पर मौजूद कम्पनी के समस्तीपुर के मैनेजर ऋषेंद्र पोरवाल, एवम् क्षेत्रीय प्रतिनिधि रोहित कुमार एवम् अमरजीत कुमार राय,ने किसानो को सम्बोधित करते हुए बताया कि पायोनियर P3532 मक्का अत्यधिक पैदावार वाला हाइब्रिड मक्का कि किस्म है जिस की वजन अन्य कम्पनी के मक्का के मुक़ाबले प्रति एकड़ 5 से 7 क्विंटल अधिक पैदावार देता है जिस से किसानो को अत्यधिक उपज प्राप्त होती है।  जिससे किसानो को प्...

हसनपुर : श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान का हीं स्वरूप:-पडिंत श्री राज कुमार मिश्र

Image
श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान का हीं स्वरूप:-पडिंत श्री राज कुमार मिश्र विजय कुमार चौधरी/ समस्तीपुर समस्तीपुर ( हसनपुर ) श्री मदभागवताख्योयम प्रत्यक्षः कृष्ण मेव ही, श्री मदभागवत महा पुराण स्वयं भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है क्योंकि जिस समय भगवान श्री कृष्ण अपनी लीला को संपन्न करके 125 वर्ष के पश्चात गोलोकधाम जाने लगे उस समय भगवान के मित्र और देवगुरु वृहस्पति के शिष्य उद्धव जी ने भगवान से कहा कि आपके जाने के बाद हम संसारी लोग अपना दुख सुख लेकर किसके पास जायेंगे, श्री कृष्ण कहा की उद्धव जी एक बात अपने दिमाग मे हमेसा के लिए बैठा लो की मेरा कहीं आना जाना नही होता है । मै दिखने लगता हूँ तो लोग कहते हैं आ गये ,नही दिखता हूँ तो लोग कहते हैं चले गए ।वास्तव में मै हमेसा सर्वत्र विद्यमान रहता हूँ, लेकिन तुम्हारे संतुष्टि के लिए मै आज अपना एक रूप श्री मदभागवत महापुराण मे स्थापित कर रहा हूँ।  उसी समय श्री कृष्ण से एक ज्योति निकलती है जो कि उद्धव जी के देखते देखते भागवत जी मे समाहित हो जाती है, जिसका प्रमाण ये श्लोक है, स्वकीयम यद् भवेत्तेजः तच्च ...

समस्तीपुर में वट सावित्री व्रत की महिलाओं ने सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की

Image
समस्तीपुर :  वट सावित्री व्रत, महिलाओं ने की पूजा सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी आयु की कामना   चर्चित इंडिया न्यूज़/  विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों, पार्कों और मोहल्लों में लगे बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। लाल साड़ी, चूड़ी, बिंदी और मेहंदी रचाए सुहागिनें अपनी सहेलियों के साथ पूजा की थाल लेकर पहुंचीं। इन थालों में भीगा चना, गुड़, पूड़ी, हलवा, रोली, मौली, धूप-दीप और पंखा जैसी सामग्री सजी हुई थी। महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर 7 या 108 बार परिक्रमा की। इसके बाद सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण किया गया।   धार्मिक मान्यता है कि सावित्री ने अपने तप और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त कि...

हसनपुर में सदगुरू महर्षि मेंही महाराज का 142 वाँ जयंती मनाया गया

Image
हसनपुर में सदगुरू महर्षि मेंही  महाराज का 142 वाँ जयंती मनाया गया   चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर (हसनपुर ) विजय कुमार चौधरी / हसनपुर प्रखंड के मराँची उजागर मल्हीपुर में धूम - धाम से महर्षि मेंही का जयंती मनाया गया । अहले सुबह सैकड़ों भक्तों ने गुरु महाराज के जयकारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई । जयकारों से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर भ्रमण के बाद आश्रम में इकट्ठा हो,गुरु महाराज की स्तुति, विनती एवं आरती के‌ तत्पश्चात श्रद्धालु गण आश्रम के संस्थापक स्वामी रुदल बाबा का संगीतमय संतमत विचार धारा के प्रवचन में भाग लिया ।  प्रवचन में आज के सामयिक धार्मिक पंथवाद पर बोलते हुए स्वामी रुदल बाबा ने कहा किसी भी धर्म या पंथों के बाह्य रुपों में अन्तर है लेकिन आन्तरिक स्वरूप उसका एक हीं है। साधना या उपासना के तरीके अलग हो सकते हैं पर जो साध्य लक्ष्य है वो एक हीं ईश्वर को पाना है।उस परम् सत्ता को पाने के लिए भिन्न-भिन्न मार्गो से होते हुए अन्त में एक ही रास्ता है ।  जो ईश्वर तक जाता है । वह है निःस्वार्थ प्रेम भक्ति और अन्...

हसनपुर बाजार के अग्रसेन भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वें जन्मोत्सव मनाया गया

Image
हसनपुर बाजार के अग्रसेन भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वें जन्मोत्सव मनाया गया  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) : हसनपुर बाजार में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्मोत्सव के अवसर पर झांकी निकाली गई। हसनपुर बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर अंबेडकर की रैली निकाली गई ।अग्रसेन भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने बाबा साहब के तौल चित्र पर पुष्प अर्पित किया । मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल ने कहा कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर आगे बढ़े । उनके कथन शिक्षित बनो ,संगठित रहो, संघर्ष करो कथन को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़े। डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के शिल्पकार सामाजिक न्याय के महान नायक थे। व्यक्ति नहीं क्रांति का नाम है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर । भारत के सामाजिक राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व विराट ,बौद्धिक और नैतिक शिखर के रूप में स्थापित है । जिसने भारतीय समाज को जोड़ने का काम किया। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्म हुआ था । अंबेड...