पति से विवाद हुआ, विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत हुई

पति से विवाद हुआ, विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत हुई 
चर्चित इंडिया न्यूज़ समस्तीपुर 
( कल्याणपुर ) चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के वार्ड-16 स्थित करूआ गांव में शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान करूआ निवासी पंकज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई। सूचना पर चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे। किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद ज्योति बाथरूम गई। फिर एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़कियां भी

बंद कर लीं। बताया गया कि उसने मायके फोन किया। जान देने की बात कही। भाई को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद कमरे से आग की लपटें उठीं। पति ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सफल नहीं हुआ। बाद में डायल 112 की टीम और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया। तब तक ज्योति की जलकर मौत हो चुकी थी। ज्योति कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद महतो की पुत्री थी। उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी में पंकज कुमार से हुई थी। शुक्रवार दोपहर वह मायके से ससुराल लौटी थी। पति रेलवे में ग्रुप-डी पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पंकज कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ शुरू की है।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया