हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना
हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून-व्यवस्था तथा बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राम प्रमोद यादव ने किया। राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने कहा कि जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की । साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए सरकार को ...