Posts

Showing posts from July, 2025

समस्तीपुर में महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और बच्चे स्वस्थ्य, पहले से भी है चार बच्चे ।

Image
समस्तीपुर में  महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और बच्चे स्वस्थ्य, पहले से भी है चार बच्चे ।  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की शाम चिकित्सा क्षेत्र में एक चमत्कारी घटना देखने को मिला। दलसिंहसराय के बाजिदपुर गांव निवासी संतोष सहनी की पत्नी बेबी कुमारी (28) ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल में बच्चों और उनकी मां की अच्छी तरह से देखभाल हो रही है। बताया गया कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे दिख रहे थे। लेकिन, जब ऑपरेशन हुआ तो एक साथ चार बच्चा जन्म लिया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार की देखरेख में यह सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर के अनुसार, महिला ने दो बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया है और सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। मां की हालत भी सामान्य बताई जा रही है। इस सफल सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अस्पताल में खुशी का माहौल है। लोग इसे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं। इस संबंध में डॉ. अरविंद कुमार ...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हसनपुर हाई स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया

Image
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हसनपुर हाई स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया   चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर ( हसनपुर ) 27 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संगठनात्मक जिला रोसड़ा के हसनपुर इकाई द्वारा संगठन के स्थापना दिवस को साप्ताहिक समारोह के रूप में मनाते हुए। प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन स्थानीय विद्यालय परिसर न्यू इण्डिया शुगर मिल में प्रदेष कार्यकारणी सदस्य प्रजा कुमार जसवाल के नेतृत्व में किया गया । जिसका परिणाम 3 अगस्त 2025 को हसनपुर के स्थानीय विद्यालय परिसर न्यू इण्डिया शुगर मिल में घोषित कर सभी प्रतिनिधी को सम्मानित किया जाएगा।  इस प्रतीभा खोज परीक्षा में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया । मौके पर प्रजा कुमार जायसवाल , मुकुंद कुमार कनोडिया सोशल मीडिया प्रमुख, संजीत कुमार नगर कार्यकारिणी सदस्य छात्रा कार्यकर्ता पूजा कुमारी उपस्थित रहे । 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के समस्तीपुर के जिला सूचना तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने पुष्प रंजन पटेल

Image
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के समस्तीपुर के जिला सूचना तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने पुष्प रंजन पटेल  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा सूचना तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोशन राजा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा के आदेश अनुसार अपने संगठन का विस्तार करते हुए समस्तीपुर जिला सूचना तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में पुष्प रंजन पटेल जी को मनोनीत किया गया उनके मनोनयन से समस्तीपुर जिला पार्टी में खुशी की लहर है उनके मनोनयन पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा पुष्प रंजन पटेल पार्टी के समर्पित एवं संघर्षील साथी हैं उनके नेतृत्व में समस्तीपुर आईटी सेल काफी सक्रिय दिखेगा पार्टी का एवं उनके कार्य कुशलता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।  पुष्प रंजन पटेल जी के आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी प्र...

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

Image
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल  चर्चित इंडिया न्यूज़/ विजय कुमार चौधरी (समस्तीपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा हसनपुर विधानसभा अंतर्गत बिथान प्रखंड में पार्टी के महत्वपूर्ण साथियों के साथ बैठक हुई । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर विशेष जोड़ दिया गया । साथ ही साथ संगठन विस्तार करते हुए हसनपुर विधानसभा राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी के रूप में पार्टी के मजबूत एवं पुराने साथी पुष्प रंजन पटेल को हसनपुर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया।   पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा एवं पार्टी बिथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो ने मनोनयन पत्र सोपने का काम किया। देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा पुष्प रंजन पटेल को विधानसभा के प्रभारी बनने पर पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और पार्टी द्वारा निर्धारित होने वाली कार्यक्रमों में हसनपुर विधानसभा की भागीदारी मजबूत एवं जोरदार तरीके सफल करने में उनका सहयोग प्राप्त होगा।   बधाई देने वालों में पार्टी क...

हसनपुर प्रखंड में प्रधान शिक्षक को मिला नव विद्यालय पदस्थापन नियुक्ति पत्र

Image
हसनपुर प्रखंड में प्रधान शिक्षक को मिला नव विद्यालय पदस्थापन नियुक्ति पत्र  21 जुलाई 2025 सोमवार से योगदान देंगे ।  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) प्रधान शिक्षकों को मिला विद्यालय पदस्थापन पत्र  बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा समस्तीपुर जिले के अनुशंसित 1448 प्रधान शिक्षक अपने पदस्थापन वाले विद्यालय में 21 जुलाई सोमवार से योगदान देंगे। योगदान देने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी क्रम में आज प्रखंड संसाधन केंद्र हसनपुर में प्रधान शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ० संगीता मिश्रा के द्वारा वितरण किया गया। प्रधान शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन मिलेगा। योगदान के उपरांत विभागीय काउंसलिंग पोर्टल पर टेक्निकल जॉइनिंग अनिवार्य किया गया है। उसमें योगदान की तिथि एवं समय स्पष्ट अंकित होना चाहिए।  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान शिक्षकों को पदस्थापन पत्र वितरण करने के पश्चात बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा प्रधान शिक्षकों से अनुशासन कर्तव्य एवं निष्ठ...

गुरु ,शिष्य और भक्ति योग : लेखक डॉ आर के यादव प्रार्थना समिति हसनपुर, समस्तीपुर (बिहार)

Image
गुरु ,शिष्य और भक्ति योग : लेखक:-                        डॉ आर के यादव          प्रार्थना समिति हसनपुर, समस्तीपुर (बिहार)    चर्चित इंडिया न्यूज़  / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर) कर्म योग, भक्ति योग, राज योग और ज्ञान योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का चार जातिय मार्ग हैं।तरिके अलग हैं परन्तु उद्देश्य एक हीं ईश्वर से मिलना है। इनमें ज्ञान योग ,सर्वोच्च किन्तु कठिनतम है।इसको बुद्धि के द्वारा तो बहुत से लोग ग्रहण कर लेते हैं लेकिन उसकी सिद्धि बहुत कम लोग कर पाते हैं। भक्ति योग अथवा पूजा ,किसी भी रूप में प्रेम मनुष्य के लिए सबसे सरल, सुखद ,स्वाभाविक और सहज मार्ग है। मानव मात्र के हृदय में व्यष्टि रुप से प्रेम मिलन की नैसर्गिक प्रेरणा है। यही वह भू-तल है जिस पर कोई भी सिद्ध सद् गुरु अपने ब्रह्म व्यक्त समष्टि प्रेम का करुणामय स्पर्श और सम्पन्न दृष्टि से शिष्यों में भक्ति का सुत्रपात कर देते हैं। ज्ञान योगी  के लिए साधना का मार्ग आंधी में भी दीप जलाए रखने जैसा कठिन कार्य हो...

समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

Image
समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) : यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर से सोमवार को दो रेल कर्मचारी वीर निरंजन गाँधी व गोपाल मंडल वरिष्ठ टेक्निशियन सेवानिवृत हुए हैै। जिसमे यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर के ECREU यूनियन व रेल प्रशासन दोनों की तरफ से विदाई समारोह आयोजन कर दोनों कर्मचारियों को पाग व चादर देकर सम्मानित करते हुए विदाई दिया गया। जिसमें ECREU संगठन कि ओर से कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव चंद्र प्रकाश, अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, संगठन सचिव विपिन कुमार एवं लक्ष्मण समेत अन्य उपस्थित रहे। वहीं रेल प्रशासन कि ओर से सहायक कारखाना प्रबंधक व सहायक वित्त सलाहकार के द्वारा पाग और चादर देकर दोनों कर्मचारीयों को विदाई दिया गया।