हसनपुर प्रखंड में प्रधान शिक्षक को मिला नव विद्यालय पदस्थापन नियुक्ति पत्र

हसनपुर प्रखंड में प्रधान शिक्षक को मिला नव विद्यालय पदस्थापन नियुक्ति पत्र 
21 जुलाई 2025 सोमवार से योगदान देंगे । 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) प्रधान शिक्षकों को मिला विद्यालय पदस्थापन पत्र 
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा समस्तीपुर जिले के अनुशंसित 1448 प्रधान शिक्षक अपने पदस्थापन वाले विद्यालय में 21 जुलाई सोमवार से योगदान देंगे। योगदान देने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी क्रम में आज प्रखंड संसाधन केंद्र हसनपुर में प्रधान शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ० संगीता मिश्रा के द्वारा वितरण किया गया। प्रधान शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन मिलेगा। योगदान के उपरांत विभागीय काउंसलिंग पोर्टल पर टेक्निकल जॉइनिंग अनिवार्य किया गया है। उसमें योगदान की तिथि एवं समय स्पष्ट अंकित होना चाहिए। 
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान शिक्षकों को पदस्थापन पत्र वितरण करने के पश्चात बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा प्रधान शिक्षकों से अनुशासन कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा में समर्पण की भावना होनी चाहिए ।  यहां से आप सभी के जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधान शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं विद्यालय पदस्थापन पत्र मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। कई महीनो का इंतजार समाप्त हुआ और अब वे 21 जुलाई से 26 जुलाई तक नए विद्यालय में योगदान कर विद्यालय का संचालन कर सकेंगे। नवनियुक्त प्रधानाध्यापक दीप नारायण रजक ने बताया कि महीनों का इंतजार समाप्त हुआ। आज विद्यालय पदस्थापन पत्र मिलने पर बड़ी खुशी हुई। प्रधान शिक्षक बनने के लिए जो संघर्ष किया था तथा जो सपने संजोए हुए थे । वह सपने पूरे होने का इंतजार था। आज वह सपना पूरा हुआ।
औपबंधिक नियुक्ति पत्र और पदस्थापन पत्र वितरण करने में श्री सरोज चंद्र प्रियदर्शी एवं श्री रविंद्र कुमार रजक संजय कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों प्रधान शिक्षकों को विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। बताते चलें कि हसनपुर प्रखंड के लिए 64 प्रधान शिक्षकों का चयन हुआ है। समाचार प्रेषण तक 51 वितरण किया गया।  यही अधिकांश शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं विद्यालय पदस्थापन पत्र मिल चुका था। 

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका