मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया 
 चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर ( विभूतिपुर ) समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नरहन निवासी ज्योति कुमारी जो बिहार बोर्ड 10वीं में पूरे प्रदेश में 4th रैंक हासिल कर टॉप-10 में स्थान बनाई । आज BPSC अध्यापक संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अभिलाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, तौसीफ सर, समाजसेवी जितेंद्र पटेल, वरुण जी, तथा ज्योति के माता-पिता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने ज्योति की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा है।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया