भाजपा एमएलसी देवेश की जगह विधान परिषद में मनोनीत होंगे मंत्री दीपक प्रकाश
भाजपा एमएलसी देवेश की जगह विधान परिषद में मनोनीत होंगे मंत्री दीपक प्रकाश चर्चित इंडिया न्यूज़ ( पटना ) सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को जीवनदान मिल गया है. सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दीपक प्रकाश के बचाव में उतर आया है. शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद देवेश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह राज्य सरकार मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के लिए मनोनीत करेगी । शनिवार को राज्य कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी गयी है. बैठक में देवेश कुमार की खाली सीट पर दीपक प्रकाश के मनोनयन के लिए कैबिनेट मुख्यमंत्री को अधिकृत कर देगी. इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किये जाने के लिए राज्यपाल को अनुशंसा करेंगे. राज्यपाल की सहमति के बाद दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने की थी तल्ख टिप्पणी : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने पर तल्ख टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा कि दीपक प्रकाश राज्य विधानसभा ...