पूसा विश्व विद्यालय परिसर में महिला वैज्ञानिक के घर से 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी

समस्तीपुर : पूसा विश्व विद्यालय परिसर में महिला वैज्ञानिक के घर से 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी 

छानबीन: चोरों ने मुख्य गेट समेत आधा दर्जन ताले तोड़े , केस दर्ज ।
चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर : ( पूसा ) डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा परिषद में रविवार रात चोरो ने एक महिला वैज्ञानिक के सरकारी आवास को निशाना बनाया। चोर करीब 25 लाख रुपए के सोना चांदी हीरे के आभूषण ले गए। सूचना पर पूसा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। पीड़ित महिला वैज्ञानिक बेसिक साइंस विभाग की डांं निधि है।  वह परिसर के ओल्ड थी। इसी दौरान रविवार रात चोरों ने सूने क्वार्टर में वारदात की। चोरों ने मुख्य गेट समेत घर के करीब आधा दर्जन ताले तोड़े। अंदर घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ा। अलमारी में रखे सोने, चांदी ,हीरे के कीमती आभूषण समेटे। फिर फरार हो गए। सोमवार सुबह डॉं.निधि लौटीं।टूटे ताले दिखें । कमरों में सामान बिखरा मिला। इसके बाद उनके पति शेखर कुमार ने पूसा थाना पुलिस को सूचना दी। सी-1/34 सरकारी क्वार्टर में रहती है। डॉ. निधि शुक्रवार को पटना में अपने पति शेखर कुमार के पास गई ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका