हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) 26 जनवरी को प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल सकरपुरा के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन का कार्यक्रम हर्षोल्लाह से मनाया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार मिश्रा (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य, श्री राम प्रकाश महाविद्यालय, वैशाली) के कर कमल द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा ( निदेशक) एवं श्री संजय कुमार मिश्रा (चेयरमैन) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद अपने संबोधन में प्राचार्य श्री प्रेम शंकर दुबे, उप-प्राचार्य श्री दिनेश चंद्र पांडे ने देशवासियों एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं विद्यालय की उपलब्धियां की चर्चा की। इसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है जिसमें गणेश वंदना, झिझिया, चंद्रशेखर आजाद नाटक और जियो जियो हो बिहार के लाल जैसी प्रस्तुति ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक कुमार सिंह ने की। मंच संचालन 12वीं की छात्रा कृतिका एवं सरिता एवं दसवीं की दीक्षा एवं जानवी ने सचिन कुमार झा एवं प्रवीण मिश्रा के निर्देशन में की। मौके पर श्री अविनाश कुमार सन्नी, श्री अजीत कुंवर, श्री राजीव रंजन, मिथिलेश राय, प्रोफेसर सुशील सिंह, रानी जी, सरिता जी, दीक्षा, प्राची आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य महोदय ने किया।
Comments
Post a Comment