समस्तीपुर ज़िले में पात्र परिवारों के चूल्हे पर संकट : डीलर कहता है- आपका नाम कट गया, पता कीजिए

समस्तीपुर ज़िले में पात्र परिवारों के चूल्हे पर संकट :  डीलर कहता है- आपका नाम कट गया, पता कीजिए 
60 हजार से ज्यादा लोगों का राशन बंद, दो माह से खाली लौट रहे गरीब; पोर्टल भी ठप ।

चर्चित इंडिया न्यूज़ (समस्तीपुर )  समस्तीपुर जिले में राशन कार्ड से नाम काटे जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक करीब 60 हजार से अधिक लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा चुका है, जिसके कारण हजारों गरीब परिवार पिछले दो महीने से सरकारी अनाज से वंचित हैं। स्थिति यह है कि लोग हर महीने राशन दुकान तक पहुंचते हैं, लेकिन डीलर यह कहकर वापस लौटा देता है कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। इससे मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। राशन कार्ड रद्द होने के बाद नया कार्ड बनवाने के लिए विभाग ने br.smartpds.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की है, लेकिन सर्वर की खराबी के कारण वेबसाइट कई दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है। ऐसे में गरीब परिवार आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं और राहत मिलने की उम्मीद भी धुंधली होती जा रही है।

विभाग ने ऑफलाइन आवेदन का विकल्प दिया; डीएसओ बोले- होगी जांच

PRADHAN MANTRI GARIB KALYAN ANNA YOJANA (PMGKAY) NFSA 2013

80Cr+

2 Lakh Crore

ऑनलाइन आवेदन करने वाला सर्वर स्लो, ताजपुर के पीड़ित अपना राशन कार्ड दिखाते हुए।

अपात्र के साथ पात्र का भी नाम काटा : बिना किसी सूचना या जांच के ही काटे गए हैं नाम

ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर निवासी अनुपलाल साह, मोसेमात कृष्णा देवी, ललिता देवी और देवनारायण साह समेत कई परिवारों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। वहीं खानपुर प्रखंड की पींकी कुमारी, राधेश्याम झा का नाम भी सूची से हटा दिया गया गया है। है। इन इन परिवारों

का कहना है कि घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता और न ही कोई बड़ा व्यवसाय है। पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है। इसके बावजूद बिना किसी सूचना या जांच के उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया। अब दो-तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है।

खबर की मुख्य बातें : 

60 हजार से अधिक लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।

दो महीने से हजारों गरीब परिवार राशन से वंचित । ताजपुर में 3,867 राशन कार्ड पहली सूची में रद्द। ऑनलाइन पोर्टल ठप, ऑफलाइन आवेदन की सुविधा शुरू।

मांगी शिकायत : जांच के बाद फिर जुड़ेगा नाम लाभुकों का आरोप है कि विभाग न तो मौके पर जांच करता है और न ही किसी प्रकार की सूचना देता है। जब लोग राशन लेने पहुंचते हैं, तभी उन्हें पता चलता है कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। ताजपुर प्रखंड में पहली सूची में ही 3,867 राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं, जबकि अन्य प्रखंडों में भी कार्रवाई जारी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली अकरम ने बताया कि जून महीने में करीब 4,900 लोगों का नाम विभिन्न कारणों से हटाया गया है। यदि किसी पात्र लाभुक का नाम सूची से हटा है तो वह शिकायत दर्ज कराएं। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी है, इसलिए फिलहाल ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन लोगों का नाम कट गया है, वे आवेदन देकर दोबारा राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया