राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल
चर्चित इंडिया न्यूज़/ विजय कुमार चौधरी (समस्तीपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा हसनपुर विधानसभा अंतर्गत बिथान प्रखंड में पार्टी के महत्वपूर्ण साथियों के साथ बैठक हुई । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर विशेष जोड़ दिया गया । साथ ही साथ संगठन विस्तार करते हुए हसनपुर विधानसभा राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी के रूप में पार्टी के मजबूत एवं पुराने साथी पुष्प रंजन पटेल को हसनपुर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा एवं पार्टी बिथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो ने मनोनयन पत्र सोपने का काम किया। देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा पुष्प रंजन पटेल को विधानसभा के प्रभारी बनने पर पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और पार्टी द्वारा निर्धारित होने वाली कार्यक्रमों में हसनपुर विधानसभा की भागीदारी मजबूत एवं जोरदार तरीके सफल करने में उनका सहयोग प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, बिथान के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो, हसनपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, हसनपुर प्रखंड कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष भूषण प्रसाद सिंह,हसनपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष पासवान, सिंघिया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, हसनपुर प्रखंड किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा,युवा जिला महासचिव श्याम पटेल, युवा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामप्रवेश प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ हसनपुर के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र साहू, किसान प्रकोष्ठ अमरेंद्र शाह, बिथान प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार राम, दलित प्रकोष्ठ विथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष देव शंकर राम, अनिल राम, जावर पासवान, प्रिंस पटेल, लालटुन यादव, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अंकुश भारद्वाज , राहुल दास आदि लोगों ने बधाई दिए।
Comments
Post a Comment