पटना से लौट रहे तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत
प्रशिक्षण ले पटना से लौट रहे तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत
"ट्रक के पीछे कार घुस गई , भीषण कार और ट्रक की टक्कर में तीन थानाध्यक्ष समेत चार की दर्दनाक मौत "
* बिहार पुलिस मुख्यालय महकमे में शोक की लहर डूबी ।
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( बेगुसराय ) क्या उमंग होगा वो सभी का , कितने सपने मन में संजोवे होंगे। लेकिन कुछ क्षण में खत्म हो जाता है। वैसा ही उक वाक्या है जी हां बता दें कि बिहार पुलिस महकमे के लिए बीती रात बेहद दुखद साबित हुई। पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों और एक चालक ज्योतिष कुमार की बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई , जहां उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार (साजन पासवान),अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र (ज्ञानेंद्र अमर), बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने-अपने कार्यक्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बहरहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक के पीछे कार की टक्कर को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment