बिथान : किसान संगोष्ठी में मक्के P3532 पर चर्चा ,फसल कटाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

किसान संगोष्ठी में मक्के P3532 पर चर्चा ,फसल कटाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) बिथान प्रखंड के बराही र्गाँव में हुआ फसल कटाई दिवस का आयोजन, पायोनियर बीज के विशेषज्ञो ने की चर्चा P3532 की बम्पर पैदावार से किसान खुशहाल । बिथान प्रखंड के बराही गांव में कोर्टेवा एग्रीसाइनस (पायोनियर मक्का बीज कम्पनी) के द्वारा फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पायोनियर हाइब्रिड मक्का P3532 तथा अन्य कम्पनी मक्का 10M ×4.5 मीटर काट कर दिखाया गया।जिसमे पायोनियर हाइब्रिड P3532 मक्का अन्य कम्पनी के मक्का से 6 क्विंटल पर एकर से विजय रहा। मौके पर मौजूद कम्पनी के समस्तीपुर के मैनेजर ऋषेंद्र पोरवाल, एवम् क्षेत्रीय प्रतिनिधि रोहित कुमार एवम् अमरजीत कुमार राय,ने किसानो को सम्बोधित करते हुए बताया कि पायोनियर P3532 मक्का अत्यधिक पैदावार वाला हाइब्रिड मक्का कि किस्म है जिस की वजन अन्य कम्पनी के मक्का के मुक़ाबले प्रति एकड़ 5 से 7 क्विंटल अधिक पैदावार देता है जिस से किसानो को अत्यधिक उपज प्राप्त होती है।  जिससे किसानो को प्रति एकर 10 से 14 हजार रुपए अधिक प्राप्त होता है । साथ कोर्टेवा पायोनियर बीज कम्पनी के प्रतिनिधि के द्वारा खेत मे लगे फसल मे लगने वाले रोग के बारे मे एवं उसके उपचार के बारे मे बताई गई तथा ज्यादा उपज बढ़ाने के लिए किसानो को मौके पर जानकारी दी गई।  P3532 मक्का के गुण बारे बताए गया पायोनियर P3532 में एक समान भुट्टे+ज्यादा शेलिंग % = अधिक उपज, दाने मे कम नमी एवं उच्च भंडारण क्षमता, खड़े रहने की बेहतर क्षमता, दो लाइन ज्यादा होती हैं इसके पौधे हरे भरे रहते छिलका कसा रहता और अधिक पौधे समायोजित करने कि क्षमता होती है पायोनियर P3532 मक्का उपज की नई परिभाष पायोनियर मक्का *शेर नही सवा शेर* आदि जानकारी दि गई इस अवसर पर पायोनियर बीज कम्पनी के 100 वर्ष पूरे होने का भी किसानो के साथ जश्न मनाया गयामौके पर मौजूद किसान बराही पंचायत के मुखिया स्वतंत्र कुमार महतो, सरपंच राम उदय यादव,वालकृष्न यादव, सजय यादव मोहम्मद समीम, धर्मपाल यादव आदि सहित सैकरो किसान उपस्थित थे। विक्रेता अनुराग खाद बीज भण्डार एवम् विक्रम बीज भण्डार उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया