बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका
बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका
चर्चित इंडिया न्यूज़ (बेगूसराय ) बेगूसराय में लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। बखरी थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक महिला को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार तस्कर छोटू यादव उर्फ छोटू कुमार(26) समस्तीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर लखना चौक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार छोटू अब तक 12 से अधिक लड़की और विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच चुका है।
एसपी मनीष ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। एक व्यक्ति अनजान लड़की को बाहर से बेचने के लिए बखरी लेकर आया है। वह नदैल घाट रेड लाइट एरिया का कई जगह चक्कर लगा रहा है। अधिक रुपए के लिए जगह-जगह मोल भाव कर रहा है।
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से बराबर घरेलू मामले को लेकर झगड़ा होता था। इसी से तंग आकर घर से निकल गई, स्टेशन पर पहुंची तो छोटू ने भांप लिया। काम दिलाने का झांसा देकर साथ रख रहा था। शनिवार को बहला-फुसलाकर ले आया और बेचना चाहता है। छोटू ने पूरे रैकेट का खुलासा किया है। पूछताछ में बताया कि 6 लोगों का एक गैंग है जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से भटकी हुई और घर से भागी हुई लड़कियों और महिलाओं को तरह-तरह का प्रलोभन देकर देता है। बड़े-बड़े सपने दिखाकर रेड लाइट एरिया में 15 से 30 हजार रुपए में बेच देता है।
Comments
Post a Comment