समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया  

चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर ( हसनपुर )  : ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के पटना स्थित भूतनाथ रोड के चार मंजिला मकान पर आर्थिक अपराध इकाई की हुई छापेमारी की खबर ने रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में भी सनसनी फैला दी है। इस छापेमारी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके पैतृक गांव हसनपुर के खरहिया में रही। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद कुमार राय अक्सर गांव आते-जाते थे और बीते गुरुवार को ही यहां से पटना के लिए रवाना हुए थे। 

गांव में शुक्रवार को दिनभर लोग समूह बनाकर इस कार्रवाई की चर्चा करते रहे। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही थी। कुछ लोग इसे सरकारी भ्रष्टाचार का उजागर होना बता रहे थे तो कुछ इसे राजनीतिक दबाब का परिणाम बताते नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान करीब 55 लाख रुपये नकद, करोड़ों की जमीन के कागजात, 12 से अधिक बैंक खातों का विवरण तथा लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। 

सूत्रों के अनुसार घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट भी मिले हैं, जिनकी गिनती और जांच के लिए नगर निगम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। विनोद कुमार राय की पोस्टिंग सीतामढ़ी में है और उनके पास मधुबनी का अतिरिक्त प्रभार भी है। उनके खिलाफ अवैध कमाई की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। 

EOU के आते ही 12.50 लाख के नोट टॉयलेट में बहाया :

छापेमारी के दौरान ईओयू को 55 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है। इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है। ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके पटना स्थित आवास पर अवैध धन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को आगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी हैरान रह गए जब नोटों के बंडल टॉयलेट, पानी की टंकी और रसोई के वेस्ट पाइप से बरामद हुए। 

500 रुपये के कई जले नोट मिले
ईओयू के अनुसार बरामद राशि में 500 रुपये मूल्य के कई जले हुए नोट भी मिले हैं। साथ ही, घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईओयू के पहुंचते ही घर के लोगों ने नोटों के बंडल को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया था। इसके बाद ईओयू की टीम ने नगर निगम की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया