समस्तीपुर में वट सावित्री व्रत की महिलाओं ने सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की

समस्तीपुर :  वट सावित्री व्रत, महिलाओं ने की पूजा सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी आयु की कामना  चर्चित इंडिया न्यूज़/  विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही मंदिरों, पार्कों और मोहल्लों में लगे बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। लाल साड़ी, चूड़ी, बिंदी और मेहंदी रचाए सुहागिनें अपनी सहेलियों के साथ पूजा की थाल लेकर पहुंचीं। इन थालों में भीगा चना, गुड़, पूड़ी, हलवा, रोली, मौली, धूप-दीप और पंखा जैसी सामग्री सजी हुई थी।
महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर 7 या 108 बार परिक्रमा की। इसके बाद सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण किया गया। 
 धार्मिक मान्यता है कि सावित्री ने अपने तप और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी आस्था के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष को जल चढ़ाकर, पंखा झलकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
व्रत रखने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग के अखंड रहने की शुभकामनाएं दीं। पूजा संपन्न होने के बाद भीगे चने और पूड़ी-हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया