हसनपुर के वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल का सरकार पर बड़ा हमला , 21 साल के शासन पर उठाए कई सवाल
हसनपुर के वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल का सरकार पर बड़ा हमला , 21 साल के शासन पर उठाए कई सवाल
चर्चित इंडिया न्यूज़ ( समस्तीपुर ) हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 21 वर्षों के शासनकाल को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सरकारी स्कूलों की खराब व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याएँ गंभीर बनी हुई हैं।
बच्ची मंडल ने सवाल किया कि क्या बिहार में बिना रिश्वत सरकारी कार्यालयों में आम लोगों का काम हो रहा है? क्या अपराध, पेपर लीक और माफिया राज पर पूरी तरह रोक लग पाई है? क्या बेरोजगारी और पलायन कम हुआ है? क्या शराबबंदी सफल रही है? उन्होंने इन सभी मुद्दों पर सरकार से जवाब देने की मांग की। राजद नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विकास और रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाकर जनता को अन्य विषयों में उलझाने की कोशिश की जाती है। उनका कहना था कि अब बिहार की जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर जवाब चाहती है तथा इन्हीं मुद्दों के आधार पर अपना जनादेश देगी।
Hasanpur Live
Comments
Post a Comment