21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राजेंद्र पुल पर महाब्लॉक रहेगा , 36 ट्रेनें रहेंगी रद्द
21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राजेंद्र पुल पर महाब्लॉक रहेगा ,
36 ट्रेनें रहेंगी रद्द
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय चौधरी ( बरौनी ) 20 सितंबर से अक्टूबर के पहले हफ्ते के बीच अगर आपकी ट्रेन यात्रा तय है, तो स्टेशन का रुख करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना न भूलें। गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर बनकर तैयार हुए नए डबल रेल ब्रिज को मुख्य ट्रैक से जोड़ने के लिए पूर्व मध्य रेलवे 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 14 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक का असर 20 सितंबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा। इस अवधि में अलग-अलग तारीखों में 6 से लेकर अधिकतम 36 ट्रेनें तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 ट्रेनें रद्द - रहेंगी। ब्लॉक के दौरान कुल 384 ट्रेनों को डायवर्टड - (बदले) रूट से चलाया जाएगा, जबकि 56 ट्रेनें बीच रास्ते ही समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट) होंगी और 67 ट्रेनें बदले हुए स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सिमरिया, राजेंद्र पुल, हाथीदह, टाल
जंक्शन और रामपुर डुमरा के बीच नए ब्रिज की दोहरी लाइन को कनेक्ट किया जाएगा। 1959 में बने पुराने राजेंद्र पुल पर सिर्फ एक लाइन होने के कारण ट्रेनों को घंटों सिग्नल का इंतजार करना पड़ता था। ₹1,491.47 करोड़ की लागत से बना नवा डबल रेल ब्रिज शुरू होते ही बरौनी-मोकामा रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी हमेशा के लिए खत्म होगी और भविष्य में नई ट्रेनें चलाना आसान हो जाएगा। मोकामा और बरौनी के बीच गंगा नदी पर स्थित 1.9 किलोमीटर लंबे राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण वर्ष 1959 में हुआ था। पुल पर केवल एक रेल लाइन होने और तकनीकी कारणों से दोहरीकरण संभव रेल नहीं होने के कारण यह रेलखंड लंबे समय से क्षमता संकट से जूझ रहा है। बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए रेल मंत्रालय ने वर्ष 2015-16 के रेल बजट में 1,491.47 करोड़ रुपए की लागत से नए डबल रेल को मंजूरी दी थी। पुल
12 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था।
प्रोजेक्ट का लेखा-जोखा (1959 से 2026)] 1959: पुराना राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल चालू हुआ (सिंगल लाइन)। 2015-16: 1,491.47 करोड़ से नए डबल रेल ब्रिज को बजट मंजूरी।
12 मार्च 2016: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास । परियोजनाः 1.9 किमी मुख्य पुल, 14 किमी कुल प्रोजेक्ट, 9 छोटे पुल, 2 आरओबी और 3 रेल-ओवर-रेल ब्रिज।
किस दिन कितनी ट्रेनें रहेंगी रद्द
20 से 24 सितंबरः 20 सिता.
23 (15), 24 (21) 25 से 28 सितंबरः 25 सिता. (24), 26 (29), 27
(6), 21 (12), 22 (13), (31), 28 (21) 29 सितंबर से 4 अक्टूबरः 29 सिता. (20), 30 (25), 1 अक्टू. (32), 2 (32), 3 अक्टू. (36 - सर्वाधिक), 4 (21)384 ट्रेनों का रूट बदलेगा, निकलने से पहले 139 पर लें अपडेट
60 साल पुरानी परिचालन बाधा होगी खत्म, लेटलतीफी से छुटकारा
यात्रियों के लिए अलर्ट : दर्गा पूजा पर असरः सितंबर अंत और अक्टूबर की शुरुआत में त्योहार पर घर आने-जाने वाले प्रवासियों की परेशानी बढ़ सकती है।139 नंबर पर लें अपडेटः रेलवे ने अपील की है कि यात्री घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर या NTES ऐप पर करंट स्टेटस देख लें।
रोड मार्ग पर बढ़ेगा दबावः ट्रेनें प्रभावित होने से एनएच-31 और राजेंद्र पुल के रोड-वे पर गाड़ियों का दबाव बढ़ेगा, इसलिए सड़क मार्ग से सफर में भी अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
Comments
Post a Comment