छह माह से शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज कर्मियों का मानदेय लंबित , मुख्यमंत्री से भुगतान की गुहार

छह माह से शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज कर्मियों का मानदेय लंबित , मुख्यमंत्री से भुगतान की गुहार 

चर्चित इंडिया न्यूज़ ( पटना ) शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज से जुड़े कर्मियों का पिछले करीब छह माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन देकर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने तथा भविष्य में नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

आवेदन में कहा गया है कि शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज समाज के पिछड़े, महादलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कर्मी बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग करने के साथ शिक्षा से वंचित परिवारों को जागरूक करने का भी कार्य करते हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के अनुसार पिछले करीब छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण कई कर्मियों के परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। दैनिक घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाए कि भविष्य में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों को निर्धारित समय पर नियमित रूप से मानदेय मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका

हसनपुर में आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरी हुंकार