हसनपुर बाजार के अग्रसेन भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वें जन्मोत्सव मनाया गया

हसनपुर बाजार के अग्रसेन भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वें जन्मोत्सव मनाया गया 

चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) : हसनपुर बाजार में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्मोत्सव के अवसर पर झांकी निकाली गई। हसनपुर बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर अंबेडकर की रैली निकाली गई ।अग्रसेन भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने बाबा साहब के तौल चित्र पर पुष्प अर्पित किया । मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल ने कहा कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर आगे बढ़े । उनके कथन शिक्षित बनो ,संगठित रहो, संघर्ष करो कथन को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़े। डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के शिल्पकार सामाजिक न्याय के महान नायक थे। व्यक्ति नहीं क्रांति का नाम है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर । भारत के सामाजिक राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व विराट ,बौद्धिक और नैतिक शिखर के रूप में स्थापित है । जिसने भारतीय समाज को जोड़ने का काम किया। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्म हुआ था । अंबेडकर जी ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी है जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा । मौके पर मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल , प्रोफेसर प्रेमलाल राम, रमेश राम, कैलाश राम, रूपेश यादव, विकास यादव, अजय राम, सुजीत राम, नंदन राम, राजा जाटव, अरविंद यादव ,अमित जायसवाल, राजेश यादव आदि मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया