रोसड़ा विषहरी मंदिर में महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

रोसड़ा विषहरी मंदिर में महाआरती में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे-परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना 
चर्चित इंडिया न्यूज़ समस्तीपुर ( रोसड़ा )
- नागपंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर रोसड़ा प्रखंड के थतिया गांव स्थित प्राचीन विषहरी मंदिर में आयोजित संध्या महाआरती में श्रद्धालुओं का - जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां भगवती की आराधना और 'जय मां भगवती' के गगनभेदी जयकारों से - पूरा थतिया गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। महाआरती के दौरान - मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और श्रद्धालुओं - ने पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मां विषहरी की पूजा-अर्चना की। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ देर रात तक
संध्या महा आरती में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़। मंदिर परिसर में उमड़ी रही। महाआरती के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां विषहरी से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। नागपंचमी के अवसर को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगीझालर लाइटों और आकर्षक विद्युत सजावट से भव्य रूप दिया गया है। रोशनी से जगमगाते मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। परिसर में साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था में जुटे रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका

हसनपुर में आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरी हुंकार