हसनपुर में सदगुरू महर्षि मेंही महाराज का 142 वाँ जयंती मनाया गया
हसनपुर में सदगुरू महर्षि मेंही महाराज का 142 वाँ जयंती मनाया गया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर (हसनपुर ) विजय कुमार चौधरी / हसनपुर प्रखंड के मराँची उजागर मल्हीपुर में धूम - धाम से महर्षि मेंही का जयंती मनाया गया । अहले सुबह सैकड़ों भक्तों ने गुरु महाराज के जयकारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई । जयकारों से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर भ्रमण के बाद आश्रम में इकट्ठा हो,गुरु महाराज की स्तुति, विनती एवं आरती के तत्पश्चात श्रद्धालु गण आश्रम के संस्थापक स्वामी रुदल बाबा का संगीतमय संतमत विचार धारा के प्रवचन में भाग लिया ।
प्रवचन में आज के सामयिक धार्मिक पंथवाद पर बोलते हुए स्वामी रुदल बाबा ने कहा किसी भी धर्म या पंथों के बाह्य रुपों में अन्तर है लेकिन आन्तरिक स्वरूप उसका एक हीं है। साधना या उपासना के तरीके अलग हो सकते हैं पर जो साध्य लक्ष्य है वो एक हीं ईश्वर को पाना है।उस परम् सत्ता को पाने के लिए भिन्न-भिन्न मार्गो से होते हुए अन्त में एक ही रास्ता है । जो ईश्वर तक जाता है । वह है निःस्वार्थ प्रेम भक्ति और अन्तर मार्ग का ध्यान यात्रा बुद्ध,महावीर , कवीर, गुरु नानक, तुलसी सब ने उसी एक अन्तर मार्ग को अपनाया।
मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल,मरांची उजागर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिव चन्द्र यादव, प्र॰प्रमुख प्रतिनिधि राम चन्द्र पासवान,गौड़ी शंकर यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम चन्द्र यादव, डॉ आरo केo यादव, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र आजाद, समाज सेवी हरिनंदन यादव, रामाशीष यादव,जोगन यादव,आश्रम के अध्यक्ष सेवा निवृत्त थानाध्यक्ष राम नारायण पासवान, उपाध्यक्ष रामाधार यादव, सचिव संजय मंडल, कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी,नीरा कुमारी,सुधा देवी, रीता देवी सहित सभी सत्संग प्रेमी शामिल थे।
Comments
Post a Comment