ट्रेन में छूट 1 लाख 20 हज़ार से भरा बैग को हसनपुर आरपीएफ ने यात्री को लौटाई नगद

ट्रेन में छूट 1 लाख 20 हज़ार से भरा बैग को हसनपुर आरपीएफ ने यात्री को लौटाई नगद 

चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) 10/10/26 को समय करीब 06:56 बजे एक व्यक्ति रेसुब ओपी हसनपुर रोड कार्यालय पर आकर सूचना दिए की मैं गाड़ी संख्यां 55566 DN से हसनपुर से खगड़िया जा रहा था जब गाड़ी गढ़पुरा स्टेशन पर रुकी हुई थी उसी समय मेरे घर से सूचना मिला की मेरे घर में गाय को करंट लग गया और वह मर गई है इसके कारण मैं विचलित होकर गाड़ी संख्यां 55566 DN से गढ़पुरा में उतरकर क्रासिंग वाली गाड़ी संख्यां 63345 अप से गढ़पुरा से हसनपुर आ गया हूँ श्रीमान मेरा काला एवं लाल रंग का एक पिठू बैग गाड़ी संख्यां 55566 DN में हीं मेरा छुट गया है जिसमें मेरा 1,20,000/- रुपया है | पूछने पर उन्होंने अपना नाम मुकेश कुमार महतो उम्र करीब 37 वर्ष पे० श्री रामानंद महतो सा०- खोरी भटवन वार्ड न०- 09 थाना- हसनपुर जिला- समस्तीपुर बताया उक्त सूचना पाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मैं सउनि संजीत प्रसाद रेसुब ओपी हसनपुर रोड सलौना में तैनात प्रधान आरक्षी अश्विनी कुमार द्वारा गाड़ी सं 55566 DN समय बजे करीब 07:18 बजे सलौना स्टेशन पर आगमन उपरांत खोजबीन किया गया तो एक काला एवं लाल रंग का राज श्री लिखा हुआ बैग मिला जिसमें पैसा था | विडियो कॉल पर शिकायतकर्ता से उक्त बैग का पुष्टि किया गया ।बाद उचित छानबीन करने पर पाया गया की उक्त पैसा शिकायतकर्ता मुकेश कुमार महतो का हीं है | तत्पश्चात आज दिनांक 11/10/26 को उपस्थित स्वतंत्र गवाह 01) बिटु कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे० श्री कैलाश शाह सा०- तेघरा वार्ड न०- 04 दनियालपुर , थाना – तेघरा, जिला- बेगुसराय बिहार एवं 02) जय प्रकाश कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पे०- संतोष कुमार यादव , सा०- भटवन वार्ड न०- 07 , थाना- हसनपुर , जिला- समस्तीपुर बिहार के समक्ष कुल 1,20,000/- रुपया एवं उक्त बैग को शिकायतकर्ता मुकेश कुमार महतो को सही सलामत इस उचित हिदायतें के साथ सुपुर्द किया गया की यदि भविष्य में इस पैसे के बारे में किसी के द्वारा अपना दावा करने पर या किसी भी प्रकार का मामला सामने आने पर उसकी जिम्मेवारी प्राप्तकर्ता एवं उपरोक्त दोनों स्वतंत्र गवाह की होगी | उक्त बातें उपरोक्त सभी ने स्वीकार किया | जिसका सुपुर्दगिनामा बनाकर सुपुर्द किया गया |


   संजीत प्रसाद 
ASI/RPF/OP/HPO

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया