हसनपुर रोड स्टेशन यार्ड में खड़ी कोचों से ताँबे के ताड़ की चोरी करते चार नाबालिक को आरपीएफ हसनपुर ने पकड़ा
हसनपुर रोड स्टेशन यार्ड में खड़ी कोचों से ताँबे के ताड़ की चोरी करते चार नाबालिक को आरपीएफ हसनपुर ने पकड़ा
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय चौधरी ( समस्तीपुर ) हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रेलवे के कोचों से अंडर गीयर वायर तांबे की तार की चोरी करते हुए चार नाबालिक बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल ने हसनपुर रोड के सहायक उप निरीक्षक संजीत प्रसाद एवं प्रधान आरक्षि रंजीत कुमार के द्वारा रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा गया है। नाबालिक बच्चों का नाम 01.खेसाड़ी कुमार उम्र करीब-13 वर्ष, पे०-विनोद कुरेड़ी,सा०- कुरेड़ी टोला हसनपुर बाज़ार मस्जिद के बगल मेंथाना-हसनपुर,जिला-समस्तीपुर,बिहार 02. कृष कुमार, उम्र करीब-11 वर्ष, पे०-बृजभान कुरेडी, सा०- कुरेड़ी टोला हसनपुर बाज़ार मस्जिद के बगल में थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर 03. प्रिंस कुमार, उम्र-12 वर्ष, पे०-स्व० बबलू रजक, सा- सुजानपुर,वार्ड-15, थाना-गढ़पुरा,जिला बेगुसराय बिहार 04.शिवम कुमार, उम्र करीब 13 वर्ष, पे०-स्व० सुजीत चौधरी नाना- बिरेन्द्र चौधरी, सा०-मल्हीपुर, वार्ड-08, थाना- हसनपुर, जिला-समस्तीपुर बिहार बताया जिसके पास में क्रमशः खेसाड़ी कुमार के पास एक प्लास्टिक के झोला में लगभग 700 ग्राम ताम्बा का तार जिसमे आधा छिला हुआ तथा आधा भूरे रंग के प्लास्टिक कवर किया हुआ अवस्था में एवं एक अदद चाकू , कृष कुमार के पास से दायाँ हाथ में आधा छिला हुआ तथा आधा प्लास्टिक से कवर किया कटा हुआ ताम्बा तार जिसका वजन लगभग -500 ग्राम तथा प्रिंस कुमार के बायां हाथ में ब्लू रंग से कवर किया ताम्बा का तार जिसकी लम्बाई लगभग 04 मीटर I शिवम कुमार के बाएं हाथ में काले रंग के प्लास्टिक में छिला हुआ ताम्बा का तार वजन लगभग 500ग्राम एवं एक चाकू पाया गया I उक्त चारों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड समस्तीपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जीसे माननीय न्यायालय द्वारा रिमांड में लेते हुए बाल सुधार गृह दरभंगा भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment