हसनपुर के मालदह में डंडे से पीट कर बुजुर्ग की हत्या : पुत्र बोला चाचा ने तीन कट्ठा जमीन के लिए मार डाला



हसनपुर के मालदह में डंडे से पीट कर बुजुर्ग की हत्या : पुत्र बोला चाचा ने तीन कट्ठा जमीन के लिए मार डाला 
चर्चित इंडिया न्यूज़ ( हसनपुर ) समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान मालदह वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय अकलू महतो के 70 वर्ष,के बेटे राम जपो महतो के रूप में हुई है आरोप है के छोटे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया।  मृतक के बेटे शंकर महतो ने बताया कि उनके चाचा राम बदन महतो का उनके पिता से तीन कट्ठा जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।  इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका । शंकर महतो के अनुसार उनके चाचा ने एक बार फिर जमीन को लेकर विवाद करते हुए उनके पिता को लाठी डंडे से पीट पीट कर मार डाला । हत्या के बाद आरोपी घर से फरार है घटना को अंजाम देने के बाद चाचा मौके से फरार हो गया।  सूचना मिलते ही हसनपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृत बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर सबको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है । हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल कुर्सी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मालदह वार्ड 13 में जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या की गई है।  पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  मृतक के परिजन से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया