हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मौजी गाँव की छात्रा सपना कुमारी को टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया

हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मौजी गाँव की छात्रा सपना कुमारी को टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी (हसनपुर ) हसनपुर  प्रखंड के अंतर्गत मौजी गांव की रहने वाली सपना कुमारी, पिता राजेश यादव को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टॉपर वेरिफिकेशन हेतु आमंत्रित किया गया है। सपना कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मौजी की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई यूनिक कोचिंग, हरिपुर में संचालक विकाश सिंह के मार्गदर्शन में पूरी की। सपना कुमारी की इस उपलब्धि पर हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने कहा कि सपना की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशी की बात है, सपना की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है। सपना कुमारी के इस उपलब्धि पर हसनपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार राय, वरिष्ठ नेता व समाजसेवी राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी संगीता मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि आनंद सिंह, जदयू नेता विजय यादव, प्रधानाचार्य मो. नफीस, श्रीराम सुमन, फूलो कुमार, भावेश कुमार प्रणव कुमार, रुपेश कुमार, अजय माही, हिरा कुमार, राजाबाबू, अंकुश, संदीप आदि ने सपना कुमारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। 

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया