21अप्रैल 2026 को खगडिया जिला मुख्यालय मे “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” किया जाएगा - छत्रपति यादव पूर्व विधायक
21अप्रैल 2026 को खगडिया जिला मुख्यालय मे “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” किया जाएगा - छत्रपति यादव पूर्व विधायक
चर्चित इंडिया न्यूज़ ( खगड़िया) छत्रपति यादव पूर्व विधायक हसनपुर में गुप्ता होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बिहार कांग्रेस बचाओ के लिए 17 मार्च 2026 को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों ने “ महासम्मेलन” का आयोजन किया था।
महासम्मेलन में लिये गये निर्णय के आलोक में दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के समझ धरना कार्यक्रम से पूर्व जिलेवार “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” आयोजित करना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक- 25. मार्च.2026 से बिहार के प्रखंड - पंचायतवार कांग्रेस बचाओ के लिए “आपका साथ चाहिए''यात्रा की शुरुआत खगड़िया जिला के बेलदौर विधान सभा अंतर्गत चौथम प्रखंड से हो चुकी है । समर्पित कांग्रेस जन 21 अप्रैल 2026 को खगड़िया जिला मे कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित करेंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए 25 मार्च 2026 से बिहार के प्रखंड-पंचायतवार आपका साथ चाहिए यात्रा की शुभारंभ खगड़िया से हो रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च बेलदौर प्रखंड,27 मार्च हसनपुर प्रखंड (समस्तीपुर),28 मार्च परबत्ता प्रखंड, 29 मार्च गोगरी प्रखंड में प्रेस कांफ्रेंस एवं जन सम्पर्क किया जायेगा।
इसके बाद 3 अप्रेल 2026 से पुन: खगड़िया,समस्तीपुर और सहरसा जिला के प्रखंड-पंचायतवार कांग्रेस बचाओ के लिए आपका साथ चाहिए यात्रा जारी रहेगा।
आपका साथ चाहिए यात्रा में खगड़िया जिला के समर्पित कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा , प्रदेश स्तरीय समर्पित वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेन्द्र पासवान विकल सदस्य ए आई सी सी,पूर्व महासचिव BPCC, अध्यक्ष चौकीदार दाफादार समिति बिहार प्रेसवार्ता मे साथ रहे।समर्पित कांग्रेसजन एवं ''जनता के साथ कांग्रेस मे बदलाव'' के लिए आपका साथ चाहिए यात्रा है I
छत्रपति यादव पूर्व विधायक पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को भी समाज के सामने साझा करना हमारा उद्देश्य होगा।
आज बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रही है। कांग्रेस के सच्चे सिपाही आज हांसिये पर हैं ।
जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2025 - विधान सभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हुई धांधली और गड़बड़ियां किसी से छिपी नहीं है। आखिर क्या कसूर था । सीटिंग विधायक छत्रपति यादव को टिकट नही दिए गए? वही बेलदौर से 2020 चुनाव मे हारे कांग्रेस प्रत्याशी एवं बतौर पर्यटक चंदन यादव को किस आधार और काबिलियत के कारण खगड़िया से टिकट दिए गए? बेलदौर विधान सभा मे किन हालात मे बतौर पर्यटक व्यक्ति निषाद को टिकट दिए गए? बेलदौर विधान सभा चुनाव 2020 और 2025 मे समर्पित कांग्रेस जन को टिकट नही दिए गए? टिकट वितरण किस राष्टीय एवं प्रदेश नेतागण की अनुभव और अनुशंसा पर हुआ, उसपर जवाबदेही सुनिश्चित और निर्णयों की समीक्षा होना चाहिए? आखिर समर्पित कांग्रेस जन कब तक कांग्रेस की बर्बादी खामोश रहकर सहन करेगी। भविष्य के आने वाली पीढी किस कांग्रेस की राजनीतिक कर सकेगा।इसलिए समर्पित कांग्रेसजन जिलेवार कांग्रेस बचाओ सम्मेलन तहत 21 अप्रैल 2026 को खगड़िया जिला मुख्यालय मे आयोजित किया जाएगा।
नागेन्द्र पासवान विकल सदस्य ए आई सी सी ने बताया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर जिलेवार समर्पित कांग्रेस जन के साथ सिर्फ धोखेबाजी हो रही है ओर समर्पित कांग्रेस जन मूकदर्शक बने हुए है। वर्तमान दौर मे कांग्रेस के अंदर पर्यटकों की भीड़तंत्र से समर्पित कांग्रेस जन के बीच अनिश्चिता और अस्थिरता की माहौल बनी हुई है। जिलेवार संघर्षरत, कर्मठ और लगनशील कार्यकर्त्ता और समर्पित नेतागण खामोश, निराश होकर गुमनाम हो गये।इनके अंदर जोश और उत्साहित करने उद्देश्य से बिहार के प्रखंड-पंचायतवार मे आपका साथ चाहिए यात्रा कार्यक्रम है।
छत्रपति यादव पूर्व विधायक ने बताया कि मुझे किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है। मेरे जीवन में हर यात्रा का अद्भुत अनुभव रहा है।
इसी भावना के साथ मैं “आपका साथ चाहिए यात्रा ” की पहल कर रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के दौरान मैंने जो विचार और व्यवहार समाज के सामने रखने का प्रयास किया, आज पीछे मुड़कर देखता हूँ तो आत्मीय संतोष और खुशी का अनुभव होता है कि मैं ऐसा कर सका।
यह यात्रा मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक यात्राओं में से एक होगी। मेरा मानना है कि कांग्रेस बचाओ के लिए “आपका साथ चाहिए” यात्रा का अनुभव और एहसास तो है, लेकिन यह यात्रा कहाँ तक जाएगी और मुझे कहाँ लेकर जाएगी, यह अभी मैं नहीं जानता। इसे जानने और समझने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए।
21 अप्रैल 2026 को खगडिया जिला मुख्यालय मे
“कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित” किया जायेगा ।तदुपरांत समस्तीपुर एव सहरसा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित निर्धारित है। पत्रकार वार्ता के दौरान स्थानीय नेता श्री मुरारी चौधरी,राम पुकार राय जी, श्री संतोष यादव,अधिवक्ता श्री सचिदा यादव जी, श्री मधुकर यादव जी सहित दर्जनों कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment