बिथान : पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना पचरुखी ग्राम में किया गया

पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना पचरुखी ग्राम में किया गया 

चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधर / समस्तीपुर ( बिथान ) : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड के अंतर्गत उजान पंचायत के पचरुखी गांव में पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना ग्रामीणों के द्वारा किया गया। ग्राम वासियों के सहयोग से माघी पूर्णिमा के दिन नवनिर्मित पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम मंदिर में विधि विधान से मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। मुख्य व्रती बिथान के पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद यादव एवं व्रतियों के द्वारा शिवलिंग की स्थापना की गई । विधायक राजकुमार राय व समाजसेवी रामनारायण नारायण मंडल के द्वारा शादी में विध के लिए मंदिर परिसर में आम और अन्य वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया । मौके पर विधायक राजकुमार राय , समाजसेवी रामनारायण मंडल , पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद यादव , श्रवण यादव , लालों यादव , शिव शंकर यादव , नीतीश कुमार , देवी लाल यादव , डॉक्टर राम बाबू यादव , गंगा यादव , महेश यादव , राज कुमार यादव , रणधीर यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल