श्री प्रदीप सिंधी को असाधारण नेतृत्व के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष” का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा श्री प्रदीप सिंधी को असाधारण नेतृत्व के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष” का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से संबद्ध बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचते हुए लगातार दो वर्षों तक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंधी के कुशल, दूरदर्शी और जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व में बिहार प्रांत ने संगठन, सेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत सत्र 2023–24 में श्री प्रदीप सिंधी को उनके असाधारण नेतृत्व के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सत्र 2024–25 में बिहार प्रांत को “सर्वश्रेष्ठ प्रांत” का गौरव प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित सम्मान दिनांक 11 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय लघु अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश एम. जैन एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र भट्टा की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार की टीम को प्रदान किया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री प्रदीप सिंधी ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार प्रांत के प्रत्येक कार्यकर्ता, हर शाखा और हर युवा साथी की निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलना ही उनकी कार्यशैली और सफलता का मूल मंत्र रहा है। 
श्री सिंधी के दो वर्षों के कार्यकाल में बिहार प्रांत ने सेवा और संगठन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। इस अवधि में 10 शाखाओं को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए, ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 स्थायी प्याऊ स्थापित की गईं तथा 1000 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही लगभग 10,000 यूनिट रक्तदान, हजार से अधिक वृक्षारोपण, स्किल डेवलपमेंट एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम, दोनों वर्षों में भव्य खेल महोत्सव, साइक्लोथॉन कार्यक्रम, तथा श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ सेवा जैसे जनहितकारी कार्यों का सफल आयोजन किया गया।
संगठनात्मक दृष्टि से भी बिहार प्रांत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवधि में 13 नई शाखाओं का गठन हुआ और हजारों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया, जिससे बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति और विस्तार में ऐतिहासिक वृद्धि हुई। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अपने सशक्त नेतृत्व से बिहार प्रांत को राष्ट्रीय पटल पर शीर्ष स्थान तक पहुँचाने वाले श्री प्रदीप सिंधी की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जा रही है। विशेष रूप से प्रांतीय महामंत्री श्री उज्जवल तुलस्यान को भी दोनों वर्षों में “सर्वश्रेष्ठ महामंत्री” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना बिहार टीम की संगठित कार्यशैली और अनुकरणीय नेतृत्व का प्रमाण है।
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की यह सफलता आने वाले वर्षों में सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण और संगठन विस्तार के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल