जेपी स्पोर्ट्स क्लब हसनपुर द्वारा हसनपुर हाई स्कूल के मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जेपी स्पोर्ट्स क्लब हसनपुर द्वारा हसनपुर हाई स्कूल के मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ /समस्तीपुर /विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) : जेपी स्पोर्ट्स क्लब हसनपुर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल व हसनपुर चीनी मिल के जीएम अशोक कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन मैच बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच खेला गया । खगड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाई । जवाब में बेगूसराय की टीम 18 0 रन ही बना सकी । उद्घाटन मैच खगड़िया की टीम जीत गई। प्रत्येक वर्ष जेपी स्पोर्ट्स क्लब हसनपुर के द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है । 
समाजसेवी रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने के लिए यहां के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट में किसी भी तरह की जरूरत हो तो मैं हर संभव मदद करूंगा। खेल को खेल भावना से खेलते हुए आप सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक खेल में अपना नाम रोशन करें। 
हसनपुर चीनी मिल के जीएम अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि मैं भी प्रारंभिक जीवन में क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं । इसलिए क्रिकेट के प्रति खास लगाव है । अपनी ओर से इस क्लब को हर हमेशा प्रोत्साहित करता रहूंगा । मेरा सौभाग्य है की न्यू इंडिया शुगर मिल्स उच्च विद्यालय में क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ करने का मौका मिला । मैं तमाम क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों को अपनी और चीनी मिल प्रबंधन की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। इस मैदान से खिलाड़ी खेलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे ऐसी कामना करता हूं । 
मौके पर : डॉ अजीत कुमार यादव ,महेंद्र आजाद ,अमित जायसवाल ,मुन्ना कुमार , विजय कुमार , सुशील कुमार , लालू जयसवाल , संतोष कुमार , राधा कुमार राय , मनीष ,प्रीतम , अमित कुमार , मंजीत कुशवाहा , विशाल ,नीतीश ,हीरा कुमार आदि मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया