बखरी में एक दिवसीय विशाल शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया

बखरी में एक दिवसीय विशाल शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया 

 बेगूसराय / विजय कुमार चौधरी (बखरी ) बेगूसराय जिला के बखरी प्रखंड के बखरी पुरानी दुर्गा स्थान, हनुमान मंदिर के प्रांगण में बेगूसराय जिला एक दिवसीय विशाल शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता शिव शिष्य सागर गुरु भाई ने किया तथा मंच संचालन सौरभ मिश्रा ने किया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार एक अग्निकुण्ड है, यहां सभी नाते रिश्तेदार, समाज ईर्ष्या, द्वेष की अग्नि में जलाने के लिये हर समय तत्पर रहते हैं । अगर संत की अमृत वाणी रूपी बारिश नहीं होती तो प्रत्येक व्यक्ति ईर्ष्या, द्वेष की अग्निकुंड में जलकर राख हो जाता । मुख्य अतिथि वाराणसी, उत्तर प्रदेश से आये हुए वरिष्ठ शिव शिष्य मोo लियाक़त अली खान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदू जिसे भगवान कहते हैं, उसे मुसलमान ख़ुदा कहते हैं, ईसाई गॉड कहते है, सिख उसे वाहे गुरु कहते है । संसार में माँ सिर्फ इंसान पैदा करती है । यहां ब्राह्मण जनेऊ पहनाकर और टिकी रखकर हिन्दू बना देता है और मौलाना खतना करके और मूँछ मुड़ाकर मुसलमान बना देता है । खान ने पुनः सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस भगवान ने इतना बड़ा शरीर दिया, क्या वो दो चार हाथ का जनेऊ पहनाकर तथा टिकी रखकर डायरेक्ट हिन्दू बनाकर नहीं भेज सकता थे । जिस ख़ुदा ने मुंह फाड़ कर धरती पर भेजा क्या वह खतना करके मूँछ मुड़ाकर डायरेक्ट मुसलमान बनाकर नहीं भेज सकता था । मुख्य वक्ता अधिवक्ता मनोहर केशरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर अध्यात्म नहीं होता तो हरेक घर पागल खाना होता । विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता रमेश शैलेश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर गुरु, नहीं होते तो लोग भगवान को भी नहीं जान पाते इसलिए भगवान से भी बड़ा गुरु का दर्जा है । स्वगताध्यक्ष शिव शिष्य रमेश पोद्दार ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा पुष्पों की माला पहना कर सम्मानित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण डीजे , पुजारी कैलाश यादव, पंचू सहनी, सुनैना शैलेश, शिवम कुमार संगम, लक्ष्मण कुमार,गुलाब देवी, शांति देवी बंगाली,रुक्मिणी देवी, शांति देवी,रजनी देवी, राजमणि देवी, सुदामा देवी,शोभा देवी, रीना देवी आदि शिव शिष्यों ने योगदान दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन