पत्रकार गौतम सिंह की पुत्री रिया सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 21 पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
पत्रकार गौतम सिंह की पुत्री रिया सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 21 पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी /हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर निवासी पत्रकार गौतम कुमार सिंह की पुत्री एवं पीसी हाई स्कूल पटसा के छात्रा रिया सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को 21 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बर्थडे गर्ल के दादा जी फूल कुमार सिंह ने कहा कि बदलते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को पर्यावरण के प्रति समर्पित करे। उसी उद्देश्य से उन्होंने अपने पोती के सभी जन्मदिन पर पौधारोपण कर समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया है। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे तो आने वाले समय में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को कायम रखा जा सकता है ।
पीसी हाई स्कूल पटसा के निदेशक अमित किशोर राय ने अपने छात्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए युवाओं से भी अपील की कि वह सोशल मीडिया और आभासी दुनिया से आगे निकलकर धरातल पर आकर प्रकृति के लिए कुछ करें। पौधारोपण कार्यक्रम में रिया सिंह के भाई आर्यन कुमार चौहान ने बताया कि बहन के बर्थडे गिफ्ट के तौर पर वादा किया है कि पौधा के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करेगे! पिछले कई वर्षो से रिया के हर जन्मदिन पर परिवार के लोग पौधा रोपण करते आ रहे हैं । मौके पर कुमारी रजनी सिंह, राहुल कुमार सिंह, रोहित कुमार, मिष्टी, नवजोत, जवाहर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
Comments
Post a Comment