मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन
मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी /बखरी अनुमंडल के परिहारा, बेगूसराय (बिहार) के निवासी, मिथिला पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु श्री मुरारी शरणाचार्य जी का निधन 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने से सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र तथा देशभर के संत-समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर व्याप्त है। जगद्गुरु मुरारी शरणाचार्य जी को सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में व्यापक सम्मान प्राप्त था। उन्हें रामानुजाचार्य संप्रदाय के जगद्गुरु की उपाधि प्रतीवादिभयंकर पीठ, कांचीपुरम के पूज्य श्रीनिवासाचार्य स्वामी जी तथा भारतीय जगद्गुरुवों द्वारा वर्ष 2013 के प्रयाग महाकुंभ अन्तरराष्ट्रीय वैष्णव सम्मेंलन में प्रदान की गई थी। यह सम्मान उनके अद्वितीय आध्यात्मिक योगदान और धर्मसेवा की स्वीकृति था। वे भक्ति, ज्ञान, दर्शन एवं ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के महान विद्वान थे। संपूर्ण मिथिला भूमि में भक्ति मार्ग पर आधारित रामानुज संप्रदाय के वे प्रथम जगद्गुरु हुए । उन्होंने इस परंपरा के प्रचार-प्रसार और वैष्णव भक्...