केरल के मलप्पुरम में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लगी , वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया
केरल के मलप्पुरम में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लगी , वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / रविवार 30 नवंबर को केरल के मलप्पुरम ज़िले में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहाँ काम कर रहे प्रवासी मज़दूरों ने फ़ायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस बहादुरी के लिए मलप्पुरम अग्निशमन विभाग ने उन्हें सम्मानित किया। स्टेशन ऑफिसर ई.के. अब्दुल सलीम ने बिहार के रहने वाले अनिल पूरविया, बबलू और आलोक को सम्मान स्वरूप ‘पोननाडा’ (शॉल) ओढ़ाया।
रविवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब पेट्रोल भर रहे वाहन के अगले हिस्से में आग भड़कती हुई दिखाई दी। कार में तीन बच्चों सहित पाँच सदस्यीय परिवार यात्रा कर रहा था। कर्मचारियों ने तुरंत दरवाज़ा खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और कुछ ही क्षणों में फ़ायर एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझा दी। बाद में वाहन को सुरक्षित स्थान पर धकेलकर ले जाया गया।
ये तीनों कर्मचारी बिहार के समस्तीपुर ज़िले के खानपुर क्षेत्र के निवासी हैं। इनके अलावा भी छह और बिहार निवासी इस संस्थान में काम करते हैं। किम्स पेट्रोलियम के मैनेजर हरिदास ने बताया कि कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करना है, इसकी नियमित ट्रेनिंग दी जाती है। होम गार्ड के.के. बालचंद्रन नायर और सिविल डिफ़ेंस पोस्ट वार्डन एन. प्रसाद ने भी कार्यक्रम में बात की।
Comments
Post a Comment