बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को ले हसनपुर प्रखंड में सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को ले हसनपुर प्रखंड में सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर(हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड में आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण,भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराए जाने को ले सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने हसनपुर बाजार,चीनी मिल चौक,सुभाष चौक,गांधी चौक,इमली चौक,देवधा, दुधपुरा,मंगलगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बताया जाता है कि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले 366 मतदान केंद्रों पर एसआईआर अभियान के पश्चात प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची में कुल 02 लाख 88 हज़ार 306 मतदाताओं के नाम दर्ज है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 53 हज़ार 934 है वहीं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 34 हजार 370 है। इसके अलावा 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है।  हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले 366 मतदान केंद्रों में सिंघिया प्रखंड के कुल 44 मतदान केंद्र ,हसनपुर प्रखंड के कुल 194 मतदान केंद्र व बिथान प्रखंड क्षेत्र के कुल 128 मतदान केंद्र शामिल है। इधर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवालों क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च की गतिविधि शुरू होने किए जाने के साथ ही आमलोगों में चुनावी प्रक्रिया के शुरू हो जाने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत आगामी 06 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है जिसके लिए गजट अधिसूचना की तिथि 10 अक्टूबर को निर्धारित की गई है एवं नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। वहीं 18 अक्टूबर को स्क्रुटनी की तिथि निर्धारित है एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक निर्धारित है। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार,थानाध्यक्ष हसनपुर अकमल खुर्शीद व सुरक्षाबलों के अलावा स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन