हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में बना श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया
हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में बना श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी : समस्तीपुर ( हसनपुर ) समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार के बाद 15 वीं वित्त आयोग योजना से 2 लाख 99 हजार रुपए की लागत से पुस्तकालय में किताबें , फर्नीचर ,पंखे कुर्सियां और टेबल , पीने की पानी की व्यवस्था में लगाए गए हैं । मुखिया विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय से पंचायत के बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी । बच्चे ज्ञान अर्जन कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होंगे । नौकरी कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे । मौके पर जमीन दाता मिंटू राय , उप मुखिया प्रतिनिधि घनानंद राय , पंचायत सचिव गुड्डू कुमार , विजय झा ,अनिल झा ,अजय यादव ,नवीन राय, सरपंच मोहन प्रसाद शर्मा , पूर्व सरपंच अर्जुन राय, पूर्व सरपंच रामोतार राय ,गौतम राय , अशोक राय , अमरजीत कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।
Comments
Post a Comment