डॉक्टर अशोक कुमार जदयू पार्टी में शामिल हुए , कुशेश्वरस्थान विधानसभा से जनता की मांग डॉक्टर अशोक कुमार

डॉक्टर अशोक कुमार जदयू पार्टी में शामिल हुए ,
 कुशेश्वर स्थान विधानसभा से जनता की मांग , विकास पुत्र डॉक्टर अशोक कुमार 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / रंजीत कुमार रंजन / दरभंगा ( कुशेश्वर स्थान)   डॉo अशोक कुमार  जदयू पार्टी में शामिल हुए । डॉ. अशोक कुमार एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं जो बिहार में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) जॉइन की है। डॉ. कुमार छह बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं । समस्तीपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के दिग्गज नेता थे । डॉ. अशोक कुमार ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कहा कि अब कांग्रेस में उनकी आवश्यकता नहीं है।  और पार्टी नेहरू और गांधी परिवार वाली नहीं रही। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार को उनकी जरूरत है । वे विकास की गारंटी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के बराबर नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़ने में समय लगेगा।
डाँ.अशोक कुमार को कुशेश्वरस्थान विधानसभा के जनताओ के अब आस लगी कि अब कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विकास के लिए कोई ने ता होगा तो अशोक कुमार ही होगा इनसे पहले वे विधायक थे तो गली गली मे खरंजा व पुल पुलिया उन्हीं के ही देन थे। अब वह दिन दूर नही जो कुशेश्वरस्थान के जनता के दूख दूर न हो बस कुशेश्वरस्थान के जनताओ के मांग है।  डाँ अशोक कुमार इस गरीब शोषित क्षेत्र से आये और वंचित विकास को अलख जगाये ।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन