हसनपुर प्रखंड के औरा पंचायत स्थित पटसा गांव में गेहूं के फसल की कटनी करवाकर औसत उत्पादन का किया गया आकलन
हसनपुर प्रखंड के औरा पंचायत स्थित पटसा गांव में गेहूं के फसल की कटनी करवाकर औसत उत्पादन का किया गया आकलन
05 मीटर लंबाई एवं 05 मीटर चौड़ाई में कराए गए फसल कटनी में प्रति कैप्टा 30 किलो 400 ग्राम औसत उत्पादन दर्ज किया गया।
चर्चित इंडिया न्यूज़ /विजय कुमार चौधरी/ समस्तीपुर(हसनपुर):- प्रखंड क्षेत्र के औरा पंचायत स्थित पटसा गांव के प्रगतिशील किसान प्रभाषचंद्र झा के खेत में लगे गेहूं के फ़सल की कटनी करवाकर औसत उत्पादन का आकलन किया गया। औसत आकलन के अनुसार 05 मीटर के लम्बाई एवं 05 मीटर के चौड़ाई में कराए गए फसल कटनी के पश्चात तैयार किए गए फसल के अनुसार प्रति कैप्टा 30 किलो 04 सौ ग्राम का औसत उत्पादन पाया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत वरिष्ठ कृषि सलाहकार सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा के अलावा किसान प्रभाषचंद्र झा,जगरनाथ पासवान,कृष्ण कुमार झा,मोहन यादव,चंद्रभूषण मिश्र,सहित अन्य गणमान्य किसान मौजूद थे।
Comments
Post a Comment