समस्तीपु के पटेल गोलंबर पर रालोमो के द्वारा बिहारी छात्रों को पंजाब के भटिंडा में हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया
समस्तीपु के पटेल गोलंबर पर रालोमो के द्वारा बिहारी छात्रों को पंजाब के भटिंडा में बिहारी छात्रों पर हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) 24 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा आहूत पार्टी के समस्तीपुर युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पंजाब के भटिंडा में बिहारी छात्रों पर हुए हमले के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का "पुतला दहन" कार्यक्रम समस्तीपुर के जिला मुख्यालय पटेल गोलंबर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा कुशवाहा ने कहा पंजाब के भटिंडा में बिहारी छात्रों पर हुए हमला बिहार के लगभग 14 करोर लोगों पर हमला है। इसलिए तत्काल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि बिहारी छात्रों पर बर्बरता पूर्ण हमले को तत्काल रोकते हुए छात्रों को न्याय दें या नहीं तो तत्काल अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे। नहीं तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा जब तक बिहारी छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदित्य ठाकुर, युवा जिला महासचिव राहुल दास, बिथान प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप राम, युवा हसनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष राजा कुमार, युवा सिंघिया प्रखंड राजा लक्ष्मण सिंह, युवा विभूतिपुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार, युवा रोसरा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अहसान, पुस प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिव , विजय प्रकाश, शिवाजी नगर युवा प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाया।
Comments
Post a Comment