उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटगामा की शिक्षिका पूजा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटगामा की शिक्षिका पूजा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / दरभंगा ( कुशेश्वरस्थान )  प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केवटगामा के सभागार में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका पूजा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सीता,अन्नू और अंचला ने अश्रुपूरित विदाई गीत गाकर माहौल को भावुक बना दिया।कार्यक्रम को संचालित करते हुए विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि पूजा मैडम मृदुभाषी, बच्चों के प्रति समर्पित और सुयोग्य शिक्षिका रही हैं। उनका व्यवहार एक मातृत्व और शिक्षिकत्व भाव का अनुपम संगम है। शिक्षक लखींद्र राम ने विदाई समारोह में अपना उदगार प्रकट करते हुए कहा कि पूजा मैडम बहुआयामी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी व्यक्ति हैं। विद्यालय में संचालित "हमारे आदर्श, हमारे बीच" कार्यक्रम में उनका विश्लेषणात्मक चिंतन, समाचीन मुद्दों पर सर्वोत्तम राय देकर बच्चों को हमेशा नेक राह पर चलने को प्रेरित करती रही हैं।  मौके पर प्रधानाध्यापक शंभू सदा ने कहा कि शिक्षिका पूजा कुमारी का कार्यकाल यादगार रहा परंतु इनकी कमी सदैव विद्यालय में खलती रहेगी। मैडम टीआरई एक के द्वारा इस विद्यालय में पदस्थापित हुई थी लेकिन सरकार के विशेष परिस्थिति में स्थानांतरण का निर्णय के कारण अब इनका तबादला दरभंगा सदर में हुआ है। शिक्षक उमेश राय ने कहा कि पूजा मैडम मेरे जीवन की आदर्श हैं। कार्यक्रम का माहौल बहुत ही भावुक और गमगीन रहा। बच्चे फफक फफक कर रो रहे थे। कोई मैडम से गला में लिपट कर रो रही थी तो कई बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। शिक्षक लोग भी बार बार अपनी आंसू को रोक नहीं पा रहे थे।
   मौके पर पूजा, क्रांति, कनकलता,प्रीति,अन्नू,राकेश कुमार शर्मा,कमलेश आदि ने रोते हुए अपना उदगार प्रकट करते हुए कहा मैडम से सरल शैली में अंग्रेजी पढ़ना सदैव याद रहेगा।
  मौके पर शिक्षक अनुराधा, पूजा, किरण, संजय कुमार झा, मो रेहान रज़ा, गंगा, मनीष कुमार चंद्रवंशी,सुनील, मंजीष, सोनू और छात्र छात्रा रजनीश, सुमन, विकास, आंचल, सीता,पुष्पांजलि,नंदनी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन