खगड़िया में भूमिहीन परिवारों को रहने हेतु जिलाधिकारी को दिया गया आवेदन

 खगड़िया में भूमिहीन परिवारों को वसने हेतु जिलाधिकारी को दिया गया आवेदन 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( खगड़िया) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल खगड़िया जिला के विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार पांडे से कार्यालय प्रकोष्ठ में मिला। आवेदन में मुख्य रूप से तमाम भूमिहीन परिवार को सरकार के निर्देश के मुताबिक पांच-पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, बरसों से बसे भूमिहीन परिवारों को बास जमीन का पर्चा देने, सरकार द्वारा खगड़िया जिला में 1975 के जमाने में जमीन अधिग्रहण कर बसाया गया था । लेकिन बसे परिवारों को आज तक पर्चा नहीं दिया गया। तमाम बसे परिवारों को पर्चा देने, बागमती, कोसी नदी से निकली जमीन तमाम दलित महादलित परिवारों के बीच बंदोबस्त करने, तमाम वृद्ध व्यक्ति को तीन हजार रुपया मासिक पेंशन देने, कोर्ट के आदेश पर परबत्ता प्रखंड के मेहंदीपुर चौथम प्रखंड के नरौगा गांव के दलित महादलित का घर उजाड़ा गया था तमाम उजारे परिवार को जमीन उपलब्ध कराकर बसाने हेतु आवेदन दिया गया, मानसी से सिमरी बख्तियारपुर N H 95 के निर्माण में खिरनिया गांव के गरीब परिवार का घर उजाला गया था उसे अभिलंब जमीन उपलब्ध कराकर बसाने का आवेदन दिया गया। बेदखल पर्चा धारी का जमीन पैमाइश का दखल दिलाने हेतु आवेदन दिया गया पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने में हो घूसखोरी पर रोक लगाने हेतु मांग की गई।प्रतिनिधि मंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ प्रभाशंकर सिंह, जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री अलौली कामरेड मनोज सदा, बिहार महिला समाज खगड़िया जिला सचिव कामरेड माला देवी, सोनमणखी शाखा मंत्री कामरेड विष्णु देव शर्मा मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन