केक काटकर मनाया राष्ट्रीय लोक मोर्चा का द्वितीय स्थापना दिवस

केक काटकर मनाया राष्ट्रीय लोक मोर्चा का द्वितीय स्थापना दिवस
 चर्चित इंडिया न्यूज़ /विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वितीय स्थापना दिवस पर हसनपुर विधानसभा (समस्तीपुर) पार्टी के साथियों के द्वारा धूमधाम से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी हसनपुर प्रखंड के अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, संचालन विथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो ने किया कार्यक्रम में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के द्वितीय स्थापना दिवस पर हम सभी संकल्प लेते हैं की पार्टी और संगठन को मजबूत करते हुए। पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता मलिक के सहयोग से हम सबों के नेता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी को आने वाले समय में बिहार के शीर्ष कुर्सी पर बैठने का काम करेंगे।  मौके पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, हसनपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, विथान प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो, हसनपुर प्रखंड के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष भूषण प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा,पंचायत अध्यक्ष शंभू पासवान, राम आशीष महतो, रमाशंकर महतो, सुरेंद्र शाह, सोमेश पंडित, प्रवीण कुशवाहा, श्याम पटेल, मोहम्मद गुफरान अहमद, आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। 

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन