शिवहर में मांगों को लेकर भूमि दाता नल जल अनुरक्षक समिति की हुई बैठक
शिवहर में मांगों को लेकर भूमि दाता नल जल अनुरक्षक समिति की हुई बैठक
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( शिवहर ) नल जल भूमि दाता अनुरक्षक की एक आम सभा शिवहर शहर के रानी पोखर शिव मंदिर के परागण में जिला अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।जिसमें शिवहर प्रखंड स्तरीय नल जल भूमि दाता संघ का गठन किया गया। जिसमें शिवहर प्रखंड अध्यक्ष के लिए अनिल कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,सचिव बलराम साह,कोषाध्यक्ष अशोक सिंह,मीडिया प्रभारी अमन कुमार,को चयन किया गया।
बैठक मे सर्व समिति से प्रस्ताव पारित करते हुए, सरकार पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से मांग की गई की सभी भूमि दाता अनुरक्षक के वास्तविक बकाया मानदेय का भुगतान 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित किया जाए नहीं तो 1 अप्रैल 2025 से नल जल का संचालन का कार्य बंद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकारी जिला प्रशासन को होगी। मानदेय का भुगतान नियमित रूप से हो, इस संबंध में भी पंचायती राज विभाग से आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चिय योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत हर घर को नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसका सफलतापूर्वक से पालन अनुरक्षक ही करते हैं। काम नहीं तो वेतन नहीं सरकार की नीति है। ठीक उसी तरह वेतन नहीं तो काम नहीं का भी सिद्धांत है।इस महत्वपूर्ण योजना के सफल संचालन के मार्ग में, पंचायती राज विभाग उदासीन है।
मौके पर सोयन पासवान, मुनचुन कुमार, नवल किशोर सिंह, किशोर साह, मुन्ना सिंह, प्रमोद साह, सुबोध कुमार, श्याम बाबू पटेल, शत्रुघन भक्त, मनोज राम, राम इकबाल महतो, दीपक ठाकुर,अमन कुमार राम, जगदीश पासवान, दीपक पासवान, निखिल कुमार, गगन महतो,उपस्थित हुए।
Comments
Post a Comment