अपलोड होंगे फर्जी शिक्षकों की फाइल , निगरानी जांच दस्तावेज

अपलोड होंगे फर्जी शिक्षकों की फाइल , निगरानी जांच दस्तावेज  
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर ) फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2015 से अब तक नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया गया है। सत्यापन में फर्जी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक विद्यालय पाई गई । और उनकी सूची जिले को उपलब्ध कराई दी गई है । प्राथमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा की निगरानी जांच में से संबंधित दस्तावेज की शिक्षा को पोर्टल पर अपलोड किया जाए । बता दें कि ई शिक्षा कोष पोर्टल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म है । इसे शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां के आदान-प्रदान के लिए विकसित किया है। अब इस पोर्टल पर निगरानी जांच के तहत शिक्षकों की स्थिति को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिले को चार श्रेणियां में शिक्षकों की स्थिति को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। जिसमें सत्यापन में सही पाए गए शिक्षकों , सत्यापन में फर्जी पाए गए, शिक्षक निगरानी जांच तथा फोल्डर उपलब्ध नहीं होने की श्रेणी में प्राथमिक शिक्षा निदेशक निगरानी जांच में यह भी खुलासा हुआ है , कि बहाली के दौरान कई शिक्षकों ने फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए हैं । बाद में विभाग की मिलीभगत से उन्होंने मूल प्रमाण पत्र की जगह अन्य दस्तावेज फाइल में लगा दिए । इन मामलों की जांच के लिए निगरानी विभाग ने नियोजन इकाई से शिक्षकों के फोल्डर के साथ मेधा सूची को भी मांगती है। विभाग ने इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया ताकि शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिका लाई जा सके । यह कदम राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और फर्जी शिक्षकों को बाहर करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि राज्य सरकार और निगरानी विभाग शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन