समस्तीपुर के पूसा में भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी द्वारा दिया गया ईश्वरीय आमंत्रण व संदेश

भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी द्वारा दिया गया ईश्वरीय आमंत्रण व संदेश 
 चर्चित इंडिया न्यूज़। /विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर वैनी (पूसा) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा 89वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रमजीत कुमार एवं प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी निकाली गई, जिसमें निराकार परमपिता परमात्मा शिव को सर्व धर्मपिताओं, देवात्माओं और महान आत्माओं सहित विश्व की सर्व आत्माओं के पिता के रूप में दर्शाया गया। सैकड़ों भाई-बहन शोभायात्रा में शामिल होकर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे वैनी स्थित खादी भंडार में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र लोगों को बांट रहे थे।  सभी भाई-बहन परमात्मा की स्मृति में सबको परमात्म-संदेश देते हुए पंक्तिबद्ध होकर नारों के द्वारा व्यसनों एवं विषय-विकारों से मुक्त होने का पैगाम देते हुए तय किये हुए मार्ग पर जा रहे थे।

शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र में आकर पूरी हुई।

मौके पर बीके पूजा बहन ने 14 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर भोलेनाथ शिव बाबा के वरदानों से स्वयं को भरपूर करने के लिए समस्त शहरवासियों से आह्वान किया। 

शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रकाश मोदी, बजरंग अग्रवाल, मनोज भाई, अशोक भाई, संजीव भाई, अमरेश भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन