रालेमो के द्वारा हसनपुर में बिहार लेलिन शाहिद जगदेव बाबू की जयंती मनाया गया

रालेमो के द्वारा हसनपुर में बिहार लेलिन शाहिद जगदेव बाबू की जयंती मनाया गया 
 चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर प्रखंड राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आहूत बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती हसनपुर बाजार स्थित मिल चौक पर मनाया गया । इसकी अध्यक्षता हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो एवं संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ने किया । इस कार्यक्रम में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा जगदेव बाबू बिहार के गरीबों के मसीहा थे। उन्हें बिहार लेनिन के नाम से जाना जाता है। जगदेव बाबू के सपनों के बिहार को बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को हम सभी को मजबूत करना होगा। मौके पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, बिथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ संजय कुमार, शशिकांत कुमार, रघुनी महतो, रमाशंकर महतो , शंभू पासवान,आदि लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया