मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का गबन
मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का गबन
चर्चित इंडिया न्यूज ( दरभंगा ) उजुया सिमरटोका पंचायत के कोदरा निवासी बाल्मीकी यादव ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिरौल के समक्ष एक परिवाद दायर किया था जिसमें उन्होने कुशेश्वरस्थान पूर्व प्रखंड के उजूवा सिमरटोका पंचायत के मुखिया भज्जु महतो मुखिया पुत्र बिपिन कुमार जो महतो traders के मालिक हैं और पंचायत सचिव के ऊपर साजिश के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है | परिवाद के सुनवाई के क्रम में दिनांक 23-01-2025 को लोक प्राधिकार सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने मनगढ़ंत जांच प्रतिवेदन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सौंपा है | इस जांच प्रतिवेदन में मुखिया भज्जु महतो ने तत्कालीन सरपंच पंकज राय के द्वारा बनाया गया एक वंशावली प्रस्तुत किया है इस वंशावली में बेचन महतो को चार पुत्र 1.रमेश महतो 2.भज्जु महतो 3. अनिरुद्ध महतो और 4. वृजमोहन महतो दर्शाया गया है | इस वंशावली के अनुसार भज्जु महतो ने अपना संतान मात्र एक पुत्री शलिनी कुमारी दर्शाया है | यह वंशावली 21/04/2020 का है | जबकि पंचायत चुनाव 2021 के मुखिया पद हेतु नाम निर्देशन में भज्जु महतो ने अपने शपथ पत्र में तीन पुत्र और दो पुत्री सहित पाँच संतान होने का शपथ पत्र सौंपा है | इतना हीं नहीं भज्जु महतो 2020 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लिया है जिसका PMYAID-BH3384239 है | इस id के राशन कार्ड में भी भज्जु महतो के तीन पुत्र बिपिन कुमार, सुशांत कुमार, संतोष कुमार एवं दो पुत्री खुशबू कुमारी और विमान कुमारी सहित कुल पाँच संतान का नाम दर्ज है | भज्जु महतो का राशन कार्ड संख्या10130180030016810063 है | इस राशन कार्ड में भी तीन पुत्र और दो पुत्री का नाम दर्ज है | इस राशन कार्ड से september 2024 तक राशन का उठाव किया गया है वो बिपिन कुमार के अंगूठा biometric दर्ज कर | तब ये कैसे कह सकते हैं की बिपिन कुमार भज्जु महतो का पुत्र नहीं है | मुखिया श्री भज्जु महतो हीं रमेश महतो है तथा सीता देवी हीं जनकमैन देवी है | फर्जीवाड़ा करने के लिये हीं वोटर लिस्ट में पति पत्नी दो दो नाम से वोटर कार्ड बनाये हुए हैं | SJI0992446 भज्जु महतो SJI0425017 रमेश महतो इन दोनों वोटेरकार्ड में मुखिया भज्जु महतो का हीं फोटो लगा हुआ है | इसी प्रकार SJI0140616 सीता देवी SJI0139006 जनकमैन देवी इन दोनों वोटर कार्ड में मुखिया पत्नी सीता देवी का हीं फोटो लगा हुआ है | वर्ष 2014 और 2015 में मुखिया भज्जु महतो ने हीं जो जमाबंदी रमेश महतो के नाम से कायम है वह जमीन बीबी कुसुम और सोनेलाल सदा के हाथों बिक्री की है | केस नंबर 837/20-21, 835/19-20 भजू महतो द्वारा बिक्री की गयी जमीन का दाखिल खारिज हुआ है | जब भज्जु महतो और रमेश महतो दो अलग व्यक्ति है तो रमेश महतो का जमीन भज्जु महतो ने कैसे बिक्री किया है ? भज्जु महतो उर्फ रमेश महतो 2006-11 तक पंचायत समिति का सदस्य रह चुका है अभी वर्तमान में मुखिया भी है तो स्वयं एवं पत्नी के नाम से दो-दो वोटर कार्ड क्यों बनाये हुए हैं ?
महतो traders का मालिक मुखिया पुत्र बिपिन कुमार हैं जब इनके खाते मेंलाखो रूपये का लेन-देन हो रहा है तो इनको पंचायत में मजदूरी करने की जरूरत क्यों पड़ी ? अधिकतर शौचालय का निर्माण किया गया है उसमें ईंट प्रचुर मात्र में लगा है जबकि बिपिन कुमार के पास ईंट भट्टा है हीं नहीं |
1.मुखिया भज्जु महतो और रमेश महतो एक हीं व्यक्ति है तथा बिपिन कुमार मुखिया भज्जु महतो का हीं पुत्र है इसका पर्याप्त साक्ष्य हैं | जैसे राशन कार्ड और भज्जु महतो द्वारा प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ ली गई है 2020 में | उस वक्त भी भज्जु महतो के राशन कार्ड में बिपिन कुमार सहित तीन पुत्र और दो पुत्री का नाम दर्ज था | पंद्रहवीं वित्त आयोग मद की 354275 तीन लाख चौवन हजार दो सौ पचहतर रूपये मजदूरी की राशि बिपिन कुमार के खाते में गया है | | तो फिर प्रखण्ड विकास पदाधिकारीकुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी कु० स्थान पूर्वी, तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव ने कैसे गलत जांच प्रतिवेदन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सौंपा |
स्ट्रीट लाइट की खरीददारी कोटेशन से ना कर निविदा जारी कर करनी थी | यहाँ भी बिहार वित्त नियमावली का उलंघन किया गया है | बाजार में यही लाइट मात्र 2500-3000 रूपये में उपलब्ध है वही इस संबंध मे बीपीआरओ मो आबिद अख्तर ने बताया कि इस मामले जांच कि तीन इंजीनियर सहित अंय स्टाफ से कराकर लोट जनशिकायत पदाधिकारी को सोप दिया गया था । वही उजूवा सिमरटोका के पूर्व सरपंच पंकज कुमार व वतमान सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि भजजू महतो के तीन पुत्र व दो पुत्री है ।
Comments
Post a Comment