रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा का 65 वां जन्मदिन मनाया गया

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा का 65 वां जन्मदिन मनाया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर ( हसनपुर ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा समस्तीपुर द्वारा आहूत गरीबों, शोसीतों,बंचीतों एवं सामाजिक न्याय के बुलंद आवाज, जन प्रिय नेता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा के 65 में जन्मदिन के अवसर पर समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर प्रखंड के मालदह ग्राम में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश महतो जी आवासीय परिसर में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में केक काटकर एवं बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री बताकर आदरणीय नेता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा की आदरणीय नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा जी सफल शिक्षाविद एवं सामाजिक न्याय की मजबूत योद्धा है उनके नेतृत्व में हम सभी मजबूती से सामाजिक मुद्दों की लड़ाई सड़क से सिस्टम तक जनता के हितों में लड़ते रहते हैं उनके जन्मदिन पर सबों ने बधाई देते हुए उनके लंबे एवं सफल जीवन की कामना करते हुए भविष्य में उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़े ऐसी कामना सबो ने किया।  मौके पर पार्टी की युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, हसनपुर प्रखंड कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष भूषण प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश महतो, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सौरभ कुमार आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन