श्री श्री 108 भव्य नवाह महायज्ञ को लेकर दुधपुरा में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

श्री श्री 108 भव्य नवाह महायज्ञ को लेकर दुधपुरा में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर ( हसनपुर ) हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के दूधपुरा पंचायत मे नौ दिवसीय श्री श्री 108 भव्य नवाह यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु शामिल हुए l कलश यात्रा में कुल 501 कुमारी कन्याएं एवं महिला माथे पर कलश लेकर जल भारी में शामिल हुई ।  
कलश यात्रा दूधपुरा बजरंगबली मंदिर यज्ञ से गाजे बाजे के साथ पेट्रोल पंप होते हुए दूधपूरा बाजार होते हुए गांव की चारों ओर घूमते हुए । गांव के ही कुआं पर पहुंच कर पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ कलश में जल भरा गया l इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप स्थल पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर विधि विधान से कलश को स्थापित किया गया ।  मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सिकंदर आलम ,पंचायत के मुखिया कैलाश महतो , समिति प्रतिनिधि अमर दास , उप मुखिया सुमित कुमार कर्ण, पूर्व सरपंच रुदल साहनी , पूर्व मुखिया जयनारायण यादव एवं समिति के सदस्य पिंटू कुमार परमानंद कुमार प्रणव कुमार एवं सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया