हसनपुर प्रखंड के मोहिउदीनपुर गांव में श्री श्री 1008 बजरंगवली के वर्षगांठ पर सनातनी श्रद्धालुओं द्वारा अष्टयाम यज्ञ का धूम धाम से आयोजन किया गया

हसनपुर प्रखंड के मोहिउदीनपुर गांव में श्री श्री 1008 बजरंगवली के वर्षगांठ पर सनातनी श्रद्धालुओं द्वारा अष्टयाम यज्ञ का धूम धाम से आयोजन किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर )पिछले वर्ष रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही मोहिउद्दीनपुर गांव में ग्रामीणों श्रधालुओं के द्वारा ही भव्य मंदिर निर्माण कर श्री श्री 1008 बजरंगवली जी का बड़ी ही धूम धाम प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया था! जिसको लेकर इस बार 22 जनवरी को श्री बजरंगवली जी के प्रथम वर्षगांठ पर ग्रामीणों सनातनी श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अष्टयाम यज्ञ का आयोजन शास्त्री कबीर जी के द्वारा *जय सीताराम राधे श्याम गौरी शंकर जय हनुमान* मंत्र जप से विधिवत शुरूआत किया गया, वहीं ग्राम देवता की ओर से मुख्य वर्ती गंगा प्रसाद शर्मा जी रहें!  कार्यक्रम और इस महायज्ञ को लेकर स्थानीय श्रद्धालु श्याम सुन्दर पासवान ने बताया कि इस तरह के आयोजन से सनातनी श्रद्धालुओं को काफी शक्ति बल मिलता है । और ग्रामीणों में भक्तिमय माहौल बना रहता है! मौके पर स्थानीय मुखिया श्री कन्हैया सिंह,उपमुखिया सह मुख्य आयोजक श्री नरेश दास, पूर्व सरपंच अनिल कुमार गुप्ता,उदय कुमार, श्याम सुन्दर पासवान, रणधीर कुमार, बिट्टू कुमार, अशोक दास, श्रवण दास, शिवचरण दास,आनंद दास,उमा दास,दिनेश दास, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अमित कुमार राज कुमार महतो, लालबाबू गुप्ता,बलराम दास, सनातन कुमार, बब्लू ठाकुर जितेंद्र कुमार लक्ष्मण पासवान पवन साह रवींद्र कुमार टुनटुन कुमार जयनारायण दास समेत सैकड़ों की संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं उपस्थित रहें ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया